Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sonam kapoor mangalsutra is very different from other mangalsutra

बेहद खास है सोनम कपूर का मंगलसूत्र, इसके बारे में ये बात जानकर चौंक जाएंगे आप

सोनम कपूर की शादी 8 मई को हो गई है, लेकिन अभी तक उनकी शादी के चर्चे हैं। अब सोनम के मंगलसूत्र को लेकर एक नई बात सामने आई है। बता दें कि सोनम का मंगलसूत्र आम मंगलसूत्र नहीं है। सोनम का ये मंगलसूत्र...

बेहद खास है सोनम कपूर का मंगलसूत्र, इसके बारे में ये बात जानकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 12 May 2018 05:02 PM
हमें फॉलो करें

सोनम कपूर की शादी 8 मई को हो गई है, लेकिन अभी तक उनकी शादी के चर्चे हैं। अब सोनम के मंगलसूत्र को लेकर एक नई बात सामने आई है। बता दें कि सोनम का मंगलसूत्र आम मंगलसूत्र नहीं है। सोनम का ये मंगलसूत्र बाकी सबसे बहुत अलग है और इसके पीछे एक वजह है। बता दें कि सोनम ने खुद अपना मंगलसूत्र डिजाइन करवाया है। जिसके बारे में उशीता देवनानी रवतानी ने बताया है जो खुद एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

इस मंगलसूत्र की खास बात ये है कि इसमें आनंद और सोनम दोनों के राशि के साइन बने हुए हैं। सोनम की जहां मिथुन राशि है, वहीं आनंद की सिंह, तो इसलिए सोनम के मंगलसूत्र में इन दोनों राशियों के साइन बनाए हैं।

उशीता ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के मंगलसूत्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सोनम को शादी की बहुत बधाई। भारतीय शादियों में दूल्हा, दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाता है। इस स्पेशल मंगलसूत्र को खुद सोनम ने डिजाइन करवाया था। इसमें दोनों की राशि के साइन हैं।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें