यूट्यूबर Raginyy को आनंद आहूजा ने भेजा लीगल नोटिस, सोनम कपूर के इस वीडियो से जुड़ा है मामला

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

यूट्यूबर Raginyy को सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने लीगल नोटिस भेजा है। इसकी वजह एक पांच महीने पुराना वीडियो है, जिसका कनेक्शन सोनम कपूर से है। क्या है पूरा मामला, जानें इस रिपोर्ट में...

यूट्यूबर Raginyy को आनंद आहूजा ने भेजा लीगल नोटिस, सोनम कपूर के इस वीडियो से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे वक्त तक सिनेमाई पर्दे से दूर रहीं लेकिन अब धीरे-धीरे कमबैक कर रही हैं। सोनम कपूर ने साल 2022 में बेटे वायू को जन्मदिया और उसके बाद कुछ वक्त पहले जियो सिनेमा पर फिल्म ब्लाइंड में नजर आईं। इस बीच सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने कुछ ऐसा कर दिया है कि कपल चर्चा में आ गया है। आनंद ने एक डिजिटिल कंटेंट क्रिएटर को लीगल नोटिस भेजा है, जिसकी वजह सोनम कपूर का एक वीडियो है।

क्या है वीडियो...
दरअसल यूट्यूब पर रागिनी (raginyy) नाम के चैनल से एक वीडियो अपलोड किया गया था। ये वीडियो करीब 5 महीने पुराना है। इस वीडियो में यूट्यूबर सोनम कपूर के कुछ स्टेटमेंट्स को दिखा रही हैं और उन्हें डंब बता रही है। इसके साथ ही वीडियो में यूट्यूबर शुरुआत में ही कहती है कि हो सकता है कि हम सभी ने रियल लाइफ में इससे भी ज्यादा डंब बातें कही हैं, लेकिन हमारे आस पास कैमरा नहीं होता है, जो ये सब कुछ रिकॉर्ड कर ले। इसके बाद वीडियो शुरु होता है।
 

raginyy की इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स  और सोशल रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट में raginyy की इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स हैं, जहां पर बताया गया है कि कैसे वीडियो को डिलीट करने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही आनंद कपूर के लीगल नोटिस का भी स्क्रीनशॉट पोस्ट में दिख रहा है। इस रेडिट पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स कंटेंट क्रिएटर के फेवर में बात कर रह हैं। एक ने लिखा, 'वीडियो में वही है, जो सोनम कपूर ने कहा है। इसमें कंटेंट क्रिएटर को नोटिस क्यों?' एक दूसरे ने लिखा, 'यार 6 हजार व्यूज वाले इस वीडियो से सोनम-आनंद को दिक्कत है? सच में?' एक और ने लिखा, 'चलो अब पैसे लेकर डील सेटल कर लो।' बता दें कि शुरुआत में इस वीडियो पर करीब 6 हजार व्यूज थे, लेकिन जब से आनंद के नोटिस की बात सामने आई है, इस वीडियो को लेकर देख रहे हैं और अभी इस पर 20 हजार से अधिक व्यूज हो चुके हैं। 
 

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series, Bigg Boss 20 News, Bigg Boss Winners OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़यूट्यूबर Raginyy को आनंद का लीगल नोटिस, सोनम से जुड़ा है मामला