OHH...तो शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाएंगे सोनम-आनंद, ये है वजह
सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा से 8 मई को शादी करने वाली हैं। सोनम का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार्स का भी सोनम के घर पर आना-जाना शुरू हो गया है। लेकिन...
सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा से 8 मई को शादी करने वाली हैं। सोनम का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार्स का भी सोनम के घर पर आना-जाना शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच सोनम के हनीमून को लेकर एक नई खबर सामने आई है।
दरअसल, खबरों के मुताबिक सोनम 7-9 मई तक तो सोनम शादी में बिजी रहेंगी और फिर 14-15 मई तक सोनम को कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाना है।
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सोनम, आनंद के साथ रेड कार्पेट पर जाएंगी, लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक आनंद किसी प्रोफेशनल कारणों से सोनम के साथ नहीं जा पाएंगे। वैसे कान्स से आने के बाद भी सोनम फ्री नहीं हो पाएंगी क्योंकि 1 जून को उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज होने वाली है और सोनम फिर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगी।
बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के कुछ दिन बाद अभिषेक बच्चन के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर गई थीं।