Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sonakshi sinha getting troll on social media because of tv serial ramayan know here why

मशहूर सीरियल रामायण के दोबारा शुरू होते ही ट्रोल होने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें क्या है मामला

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में लोग जब घर पर हैं तो उनके लिए सरकार ने एक बार फिर मशहूर सीरियल रामायण को आज से शुरू करने का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 28 March 2020 08:41 PM
हमें फॉलो करें

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में लोग जब घर पर हैं तो उनके लिए सरकार ने एक बार फिर मशहूर सीरियल रामायण को आज से शुरू करने का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इधर रामायण शुरू हुआ और उधर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी हैं। 

दरअसल, मामला यह है कि शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रामायण से जुड़े एक सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त भी खूब ट्रोल किया गया।

अमिताभ ने सोनाक्षी से सवाल किया था 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब 'लक्ष्मण' दिया। इस वजह से सोनाक्षी को उस समय भी ट्रोल किया गया था।

— Vishal Pandey (@IncBagi) March 28, 2020

अब जब सीरियल रामायण को फिर शुरू किया गया है तो लोगों ने सोनाक्षी को एक बार फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर सोनाक्षी को रामायण देखने की सलाह दे रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- 'कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण दिखाया जा रहा है। अच्छे से देख लें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'टीवी पर रामायण एक बार फिर प्रसारण होने जा रहा है। सोनाक्षीजी, जिन्हें यह जानकारी नहीं थी हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे, वह रामायण देखना ना भूले।'

 

— Priya Keshari (@Priyake14885278) March 28, 2020

बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया था कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा था कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें