Hindi NewsEntertainment Newspriyanka chopra birthday special so this is why nick jonas loves priyanka chopra watch video

निक का खुलासा, बताया इस वजह से पसंद है 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा, देखें VIDEO

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशन की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। लेकिन हाल ही में निक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे प्रियंका से जुड़ा...

निक का खुलासा, बताया इस वजह से पसंद है 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा, देखें VIDEO
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Wed, 18 July 2018 07:54 AM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशन की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। लेकिन हाल ही में निक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे प्रियंका से जुड़ा बताया जा रहा है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। तो जो वीडियो निक का वायरल हो रहा है उसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड्स की उम्र को लेकर बात कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में निक से सवाल किया जाता है कि उन्होंने अभी तक जिन भी महिलाओं को डेट किया है उनमें सबसे ज्यादा उम्र क्या रही है? तो निक कहते हैं 30 फिर 33 और आखिर में कहते हैं 35। निक से फिर पूछा गया कि उन महिलाओं में उन्हें क्या पसंद है? तो निक कहते हैं, 'वो जानती हैं वो क्या चाहती हैं।'

वैसे प्रियंका भी अभी 35 साल की हैं और 18 जुलाई को वो अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। 

तो इसी वजह से निक के इस वीडियो को प्रियंका से रिलेट किया गया है। हालांकि ये कन्फर्म नहीं है कि निक ने प्रियंका के लिए ही बोला है। इसके साथ ही ये वीडियो कहां का है इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है।

 

शादी को लेकर प्रियंका का बयान

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा था कि वो शादी करना चाहती हैं। प्रियंका ने ये भी कहा था, 'हम एक दूसरे को समझने में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि ये उनके लिए शानदार अनुभव है। मेरा मानना है कि वास्तम में हम इसका आनंद उठा रहे हैं। ये काफी अच्छा था। उन्होंने अच्छा टाइम स्पेंड किया।'

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें