Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़So Sad Deepika Padukone Ranveer Singh Cant Have Long Honeymoon here is the reason

शादी के बाद लंबे हनीमून पर नहीं जाएंगे दीपिका-रणवीर! ये शख्स बना वजह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को सिंधी और कोंकणी रीति रिवाजो से शादी कर रहे हैं। इसके बाद दोनों मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं। लेकिन इन सबके बीच दोनों के...

लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीWed, 14 Nov 2018 11:21 AM
share Share
Follow Us on

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को सिंधी और कोंकणी रीति रिवाजो से शादी कर रहे हैं। इसके बाद दोनों मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं। लेकिन इन सबके बीच दोनों के हनीमून पर भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, खबर है कि दोनों लंबे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे और शादी के बाद बहुत थोड़ा समय ही एक-दूसरे के साथ स्पेंड करेंगे। जी हां, बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल में से एक रणवीर-दीपिका रियल लाइफ में रोमांस नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह है बॉलीवुड का ये फेमस डायरेक्टर।

Deepika Ranveer Wedding: इस खास मेहमान को डिलीट करनी पड़ी संगीत की PHOTO, जानें क्यों

रोहित शेट्टी बने वजह...
जी हां, रोहित शेट्टी ही वो शख्स है जो दीपिका-रणवीर के हनीमून के बीच में आ रहे हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होनी है। जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। शादी और रिसेप्शन कंप्लीट होते ही रणवीर तुरंत रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। मतलब दोनों बाद में लंबे हनीमून पर जाएंगे।

रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन में आसानी से नहीं मिलेगी एंट्री, मेहमानों को करना होगा ये काम

इसलिए चुनी 15 नवंबर की डेट...
रणवीर-दीपिका ने जिस पहली फिल्म में साथ काम किया था। वो पांच साल पहले 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर  संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' की जो 15 नवंबर, साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई। यहीं दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों कभी न खत्म होने वाले रिश्ते में बंधते चले गए। हो सकता है कि इसी वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 15 नवंबर के दिन शादी करने का फैसला किया है।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें