स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान एक और सिंगर की मौत, चार गाने गा चुके थे मुरली और फिर...
Murali Mohapatra Death Reason: मुरली महापात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी। ओडिशा के जयपुर शहर में उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए हुए थे। इस इवेंट में वह चार गाने गा चुके थे।
Odisha Singer Murali Mohapatra Passed Away: स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। वह एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे यहां पर 4 गाने गाकर वह अचानक निढाल हो गए। जल्दी-जल्दी में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुरली का निधन फैंस में शोक की लहर छोड़ गया है। बता दें कि इसी तरह सिंगर केके की भी स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान मौत हो गई थी।
केके की भी इसी तरह गई थी जान
स्टेज पर परफॉर्म करते हुए केके का यूं निढाल होकर गिर जाना फैंस को बहुत ज्यादा परेशान कर गया था। उस वक्त किसी को कुछ खास समझ में नहीं आया, लेकिन बाद में पता चला कि हम सबके चहेते केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। केके के निधन के बाद अब मुरली की स्टेज पर परफॉर्म करते हुए अचानक निढाल हो जाने की खबर सामने आई है। अफसोस की बात यह कि मुरली को भी बचाया नहीं जा सका।
दुर्गा पूजा में परफॉर्म करते हुए मौत
ओड़िशा के मशहूर सिंगर मुरली महापात्रा की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी थी। मुरली महापात्रा कोरापुट की दुर्गा पूजा में परफॉर्म कर रहे थे जब वह अचानक स्टेज पर ही गिर पड़े। मुरली का यूं चले जाना फैंस के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
चार गाने गा चुके थे महापात्रा और फिर...
जानकारी के मुताबिक मुरली महापात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी। ओडिशा के जयपुर शहर में उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए हुए थे। इस इवेंट में वह चार गाने गा चुके थे और इसके बाद पांचवा गाना शुरू करने से पहले वह अचानक स्टेज पर ही निढाल हो गए। माना जा रहा है कि मुरली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
फैंस की डिमांड पर गा रहे थे गाने
किसी ने नहीं सोचा था कि मुरली उनके बीच से यूं अचानक चले जाएंगे। इवेंट वाले दिन वह फैंस की डिमांड पर गाने गा रहे थे। दर्शकों की मांग पर महापात्रा ने दिग्गज गायक अक्षय मोहंती के गाने गाए थे। कम लोग जानते हैं कि मुरली जयपुर के उप जिला कलेक्टर ऑफिस में क्लर्क के रूप में भी कार्यरत थे।