SIMMBA: पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है रणवीर सिंह की ये फिल्म
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिम्बा' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं ऑडियंस की तरफ से फिल्म को...
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिम्बा' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं ऑडियंस की तरफ से फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रूपए बताया जा रहा है जिसमें 65 करोड़ रूपए फिल्म की लागत है और 15 करोड़ प्रमोशन का बताया जा रहा है। फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और फिल्म विशेषज्ञ की मानें तो फिल्म पहले दिन 18-25 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है।
'सिम्बा' देखकर दीपिका ने रणवीर को लेकर कही ये बड़ी बात
फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में सिम्बा की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान दीपिका, रणवीर के परिवार वालों के साथ फिल्म देखने गई थीं। तो जब हाल ही में रणवीर से प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि दीपिका को फिल्म कैसी लगी तो उन्होंने कहा कि दीपिका को रोहित शेट्टी सर के साथ-साथ मुझ पर भी गर्व है। उन्होंने रोहित सर की बहुत प्रशंसा की।
शादी से 4 साल पहले ही दीपिका-रणवीर ने कर ली थी सगाई
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ 14 और 15 नवंबर को दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाज से शादी की। फिल्मफेयर को दिए खास इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि उन्होंने और रणवीर ने शादी के 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी। मतलब इतनो सालों से दीपिका और रणवीर एक दूसरे से एंगेज थे। लेकिन उन्होंने इस बात की खबर किसी को नहीं लगने दी।
रणवीर-दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो 'सिम्बा' के बाद रणवीर, जोया अख्तर की 'गली बॉय' (Gully Boy) और करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त' (Takht) में भी नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका मेघना गुल्जार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं।