Siddhanth Kapoor से पहले श्रद्धा और शक्ति कपूर भी फंस चुके हैं विवादों में, जानें क्या था मामला
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया गया है। सिद्धांत से पहले श्रद्धा और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर भी कई विवादों में फंस चुके हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

इस खबर को सुनें
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धांत कुछ लोगों के साथ बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे। यहां पुलिस ने छापेमारी की और सभी को हिरासत में ले लिया। सिद्धांत कपूर का ड्रग्स मामले में नाम आने पर उनके पिता और एक्टर शक्ति कपूर का बयान आया है। उनका कहना है कि ये संभव नहीं है, ऐसा नहीं हो सकता है। फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही हैं। बता दें, सिद्धांत से पहले भी कपूर फैमिली का नाम विवादों में रह चुका है। फिर चाहे मामला श्रद्धा से जुड़ा हो या शक्ति कपूर से। कपूर फैमिली इससे पहले किन विवादों में फंस चुकी है, ये आपको बताने जा रहे हैं।
श्रद्धा कपूर से हुई थी ड्रग्स मामले में पूछताछ
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आया था। जांच करने पर एनसीबी को चैट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम मिला था, जिसके बाद उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। श्रद्धा सुशांत की अच्छी दोस्त थीं और उनका नाम इस मामले में आने पर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई थीं। हालांकि, श्रद्धा के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले थे।
मीडिया ने लगाया था श्रद्धा कपूर पर बैन
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पर मीडिया वालों ने बैन लगा दिया था। जी हां, श्रद्धा के बिहेवियर की वजह से ऐसा हुआ था। जब भी एक्ट्रेस एयरपोर्ट या कही भी दिखती थीं, तो पैप्स फोटो क्लिक करने के लिए रिक्वेस्ट करते थे। इस पर एक्ट्रेस रुकती नहीं थीं और कई बार तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार भी दिया था। इस वजह से मीडिया फोटोग्राफर्स ने श्रद्धा की फोटो क्लिक करना ही बंद कर दिया था।
शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन
एक्टर शक्ति कपूर भी विवादों में फंस चुके हैं। एक टीवी चैनल ने अभिनेता का स्टिंग ऑपरेशन किया था और उस वक्त वह काफी चर्चा में आ गए थे। साल 2005 में किए गए स्टिंग ऑपरेशन में ये खुलासा हुआ था कि शक्ति कपूर काम के बदले कुछ डिमांड करते पाए गए थे। इस मामले में सफाई देते हुए एक्टर ने कहा था कि इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए ऐसा करना पड़ता है। सिर्फ यही नहीं एक्टर ने डायरेक्टर सुभाष घई का नाम भी मामले में घसीट लिया था। जिसके बाद डायरेक्टर्स ने एक्टर को फिल्मों में काम देने से मना कर दिया था।
Siddhant Kapoor का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर पर शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब
सलमान खान के बिग बॉस में की थी बदसलूकी
शक्ति कपूर सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बने थे। इस शो में एक्टर ने मिस अफगानिस्तान विदा समदजई को गलत तरीके से छुआ था, जो कि कैमरे में कैद हो गया था। इस मामले पर सलमान खान ने कहा था मानना पड़ेगा बिग बॉस को, शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी ना बुलाएं। उस वक्त भी एक्टर विवादों में फंस गए थे।