श्रुति हासन की शादी की खबरों के बाद भड़के बॉयफ्रेंड शांतनू, बगैर नाम लिए ओरी के लिए लिखी यह पोस्ट
Shruti Haasan and Santanu Hazarika Wedding: ओरहान के एक कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। उनके कमेंट के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि श्रुति ने गुपचुप बॉयफ्रेंड शांतनू से शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस श्रुति हासन की गुपचुप शादी की खबरें उड़ीं तो अब उनके बॉयफ्रेंड शांतनू हजारिका ने इस बारे में सफाई दी है। शांतनू हजारिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "तो... मेरी शादी नहीं हुई है। उसके लिए बता रहा हूं जिसे हर छोटी-बड़ी चीज पर अपनी खुलकर राय रखनी होती है। मैं इस बात को आखिर क्यों छिपाऊंगा? LOL... तो वो लोग जो मुझे नहीं जानते हैं प्लीज जरा शांत हो जाइए।" चलिए समझते हैं क्या है यह पूरा मामला और सब कब कहां से शुरू हुआ?
कैसे शुरु हुआ यह पूरा मामला?
दरअसल ओरहान उर्फ ओरी ने हाल ही में एक AMA सेशन रखा था जिसमें उन्होंने फैंस से अपने बारे में कोई भी सवाल पूछने को कहा। एक फैन ने जब उनसे पूछा कि किसी एक्ट्रेस ने कभी उनसे रूडली बिहेव किया है तो ओरहान ने श्रुति हासन का नाम लिया। ओरी ने फैन को जवाब देने के दौरान शांतनू को एक्ट्रेस का पति कहा जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरें उड़ गईं। लोग कयास लगाने लगे कि शायद कपल शादी कर चुका है।
शादी के बारे में क्या बोलीं श्रुति?
ओरी के इसी कमेंट के बाद श्रुति हासन और शांतनू की गुपचुप शादी की खबरें उड़ीं। शांतनू हजारिका और श्रुति हासन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और लिव इन में रहते हैं। श्रुति से जब एक दो बार शादी को लेकर सवाल किया गया है तो उन्होंने इस बारे में साफ कहा है कि उन्हें 'शादी' शब्द बहुत डराता है। उन्होंने कहा कि उनकी शांतनू के साथ ट्यूनिंग किसी शादीशुदा जोड़े से ज्यादा बेहतर है इसलिए वह अभी शादी के बारे में कुछ नहीं सोच रही हैं।
क्या था ओरहान (ओरी) का कमेंट?
बात करें ओरहान के कमेंट की तो एक्ट्रेस के रूड बर्ताव के बारे में उन्होंने लिखा कि वह एक इवेंट में जब मुझसे मिलीं तो बहुत रूड बिहेव कर रही थीं। ओरी ने लिखा कि वह तब श्रुति को जानते भी नहीं थे कि वह कौन हैं। बिग बॉस फेम सेलेब्रिटी ने लिखा कि उन्हें शायद थोड़ी मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी क्योंकि उन्होंने श्रुति के पति के साथ अच्छा बर्ताव किया था और उनकी तारीफ भी की थी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


