Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Shilpa Shetty visits Mata Vaishno Devi Shrine in Katra as Charge sheet Filed Against Husband Raj Kundra - Entertainment News India

शिल्पा शेट्टी मां वैष्णों देवी के मंदिर पर माथा टेकने पहुंचीं कटरा, रास्ते भर जपती रहीं माता का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की थी। पोर्न केस में ये नई जानकारी सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें...

शिल्पा शेट्टी मां वैष्णों देवी के मंदिर पर माथा टेकने पहुंचीं कटरा, रास्ते भर जपती रहीं माता का नाम
Utkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 16 Sep 2021 02:26 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की थी। पोर्न केस में ये नई जानकारी सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्पॉट हुई हैं। यहां पर वो माता वैष्णो देवी के मंदिर में माथा टेकने पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को मास्क से ढ़क रखा है और साथ में उनकी टीम के कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं।

सामने आईं तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी बुधवार को मुंबई एयपोर्ट पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं। इसके बाद वो जम्मू-कश्मीर के कटरा में नजर आईं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने शिल्पा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी टीम के साथ माता के दर्शक को जाती दिख रही हैं। उन्होंने चेहरे को मास्क से ढ़का हुआ है। एक तस्वीर में घोड़े की सवारी करती भी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है एक्ट्रेस 13 किलोमीटर चल कर माता के मंदिर तक पहुंचीं, उन्होंने कटरा बेसकैंप से घोड़े पर बाकी की यात्रा की।

 

— ANI (@ANI) September 16, 2021

 

जय माता दी जपती रहीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की सुरक्षा करते पुलिसकर्मी भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से भी बात की और कहा- 'मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। माता के बुलावे पर मैं इतनी दूर से उनके दर पर माथा टेकने यहां तक आ पाई हूं'। एक्ट्रेस अपनी पूरी यात्रा के दौरान 'जय माता दी' जपती रहीं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें