Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Shilpa Shetty shares glimpse of daughter samisha first Kanya Pooja shares video

शिल्पा शेट्टी ने की अष्टमी कन्या पूजा, बेटी को लेकर कहा- अपनी 'देवी' समीशा को पाकर हम खुश हैं

शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि के मौके पर कन्या पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी बेटी और अन्य आठ लड़कियों की पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा उनके घर पर देवी...

शिल्पा शेट्टी ने की अष्टमी कन्या पूजा, बेटी को लेकर कहा- अपनी 'देवी' समीशा को पाकर हम खुश हैं
Apoorva Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 24 Oct 2020 06:12 PM
हमें फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि के मौके पर कन्या पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी बेटी और अन्य आठ लड़कियों की पूजा करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में शिल्पा उनके घर पर देवी की मूर्तियों की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी 8 महीने की बेटी समीशा के पैरों में रोली लगती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वह दूसरी छोटी लड़कियों के पैर धोते हुए, उन्हें खिलाते हुए और उनकी आरती करते हुए दिख रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा ने कोरोनावायरस के चलते सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए कन्या पूजा की। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'इस अष्टमी के शुभ अवसर पर हमें हमारी देवी, समीशा मिली है। हम भाग्यशाली हैं। उसकी पहली नवरात्रि है इसलिए यह कन्या पूजा रखी है। वह और उसके साथ 8 लड़कियों का सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए स्वागत किया गया है।

उन्होंने आगे लिखा, 'यह हमारा तरीका है सर्वोच्च देवी महागौरी और उनके 9 दिव्य रूपों का आभार व्यक्त करने का। हालांकि, इस साल हमने मास्क लगाया हुआ है, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखते हुए यह पूजा संपन्न हुई है। इन सभी छोटी लड़कियों की सेवा और लाड़ प्यार करना एक सुंदर भावना है। जय माता दी।'

बता दें, समीशा का जन्म फरवरी में सरोगेसी के जरिए हुआ था। शिल्पा ने अभी तक भी समीशा का चेहरा नहीं दिखाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें