Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़shilpa shetty discharged from richard Gere kissing case filed in rajasthan 15 years back in 2007 - Entertainment News India

रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी बरी, कोर्ट ने कहा- अश्लीलता फैलाने की दोषी नहीं, पीड़ित हैं

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को एक इवेंट में अश्लीलता के 15 साल पुराने केस से बरी हो गई हैं। 2007 में उनके खिलाफ राजस्थान के अलवर में क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था। इस केस में हॉलीवुड स्टार रिजर्ड...

Kajal Sharma टीम, लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 25 Jan 2022 04:10 PM
हमें फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को एक इवेंट में अश्लीलता के 15 साल पुराने केस से बरी हो गई हैं। 2007 में उनके खिलाफ राजस्थान के अलवर में क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था। इस केस में हॉलीवुड स्टार रिजर्ड गेरे भी सह-आरोपी थे। रिचर्ड ने शिल्पा को भीड़ से भरे इवेंट में किस किया था। जज ने शिल्पा को बरी करते वक्त कहा कि इस आरोप में वह खुद विक्टिम थीं न कि गुनहगार। यह मामला काफी चर्चित रहा था। इस घटना के बाद शिल्पा और रिचर्ड गेरे के खिलाफ देश के कई शहरों में प्रोटेस्ट हुआ था। साथ ही पुतले भी फूंके गए थे।


शिल्पा शेट्टी के खिलाफ 2007 में राजस्थान में हुए एक इवेंट के बाद केस दर्ज किया गया था। अलवर शहर में AIDS जागरूकता कार्यक्रम को प्रमोट करने के लिए शिल्पा शेट्टी वीआईपी गेस्ट थीं। इवेंट में रिचर्ड गेरे भी पहुंचे थे। रिचर्ड ने कार्यक्रम के बीच में शिल्पा को सबके सामने किस करना शुरू कर दिया था। उनकी इस हरकत की काफी आलोचना हुई थी। इवेंट की तस्वीरें खबरों के साथ सर्कुलेट होते ही लोगों ने दोनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद अलवर में ही उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।


शिल्पा शेट्टी 15 साल बाद इस केस से बरी हो गई हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट केतकी एम छवन ने शिल्पा शेट्टी को बरी करते वक्त कहा कि उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो पाया। शिल्पा खुद इस मामले में पीड़ित ही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी रिहाई के लिए दलील दी थी कि उन्होंने रिचर्ड गेरे का किस करते वक्त विरोध नहीं किया इससे वह अपराधी नहीं हो जातीं। इसलिए उनके खिलाफ दर्ज शिकायत निराधार है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें