Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़shilpa shetty and husband raj kundra this funny video will make your day

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने फिर खींची एक दूसरे की टांग, ये वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों साथ में कई फनी वीडियोज बना रहे हैं। अब हाल ही में दोनों ने फिर एक फनी वीडियो बनाया है जिसे देखकर आप भी खूब...

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने फिर खींची एक दूसरे की टांग, ये वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 28 April 2020 03:11 PM
हमें फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों साथ में कई फनी वीडियोज बना रहे हैं। अब हाल ही में दोनों ने फिर एक फनी वीडियो बनाया है जिसे देखकर आप भी खूब हंसेंगे। दरअसल, वीडियो में शिल्पा, राज से पूछती हैं कि वो उन्हें रानी क्यों कहते हैं तो राज कहते हैं क्योंकि नौकरानी बहुत बड़ा शब्द होता है इसलिए शॉर्ट में रानी कहते हैं।

फिर राज पूछते हैं कि वह उन्हें जान क्यों कहती हैं तो शिल्पा कहती हैं, क्योंकि जानवर बड़ा शब्द हो जाता है न इसलिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

वीडियो में दोनों के एक्सप्रेशन काफी मजेदार हैं।

इससे पहले शिल्पा और राज के बीच हुई थी 'महाभारत', बेटे वियान ने कराई थी 'लड़ाई'...

शिल्पा ने कुछ दिनों पहले अपने घर की महाभारत का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में आप देखेंगे कि राज बैठकर स्नैक्स खा रहे होते हैं और उनका बेटा वियान वहां आता है और कहता है, पिताजी, माताजी ने आपको मोटा बोला है। जिसके बाद राज कहते हैं, उसकी ये मजाल, जाओ उसको बोलो जंग के लिए तैयार हो जाएं।

इसके बाद वियान, शिल्पा के पास जाते हैं और कहते हैं, माता जी, पिता जी से आपको आलसी कहा है। जिसके बाद शिल्पा कहती हैं, उन्हें बोलो युद्ध के लिए तैयार हो जाएं।

इसके बाद शिल्पा और राज एक दूसरे के सामने आते हैं और एक दूसरे से लड़ते हैं, लेकिन तभी दोनों को पता चलता है कि वियान ने नारद बनकर उनको भड़काया है और फिर दोनों मिलकर वियान पर हमला करते हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें