Shikara Box Office Collection Day 1: पहले दिन कमाए फिल्म ‘शिकारा’ ने इतने लाख
बॉलीवुड डायरेक्टर विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' रिलीज हो गई है। फिल्म को कश्मीरी पंडितों के पलायन जैसे मुद्दे पर बनाया गया है। 'शिकारा' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ...
बॉलीवुड डायरेक्टर विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' रिलीज हो गई है। फिल्म को कश्मीरी पंडितों के पलायन जैसे मुद्दे पर बनाया गया है। 'शिकारा' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। हालांकि, थोड़ी सीरियस फिल्म होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल न दिखा सकी, लेकिन इसमें दिखाए गए दृष्यों ने दर्शकों का दिल जीता है। पहले दिन फिल्म ने 75 लाख का बिजनेस किया है। ये आंकड़ें बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सामने आए हैं।
विदु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट बिल्कुल नई है। सादिया और आदिल खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 'शिकारा' में 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के माइग्रेशन के वास्तविक फुटेज को दर्शाया गया है।
आमिर खान ने भी की फिल्म की तारीफ...
बॉलीवुड अभिनेता आमिर ने ट्वीट कर लिखा, विनोद आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। ‘शिकारा’ एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक पर बनी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताए जाने की जरूरत है।