Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sherlyn Chopra Rejected by Mahesh Bhatt and Ram Gopal Varma After BreakUps Had Suicidal Thoughts - Entertainment News India
शर्लिन चोपड़ा से डायरेक्टर ने कहा था तुम नमकीन नहीं हो, शादी के बारे में बोलीं- पति करोड़पति होना चाहिए

शर्लिन चोपड़ा से डायरेक्टर ने कहा था तुम नमकीन नहीं हो, शादी के बारे में बोलीं- पति करोड़पति होना चाहिए

संक्षेप:

Sherlyn Chopra Bollywood Rejection: शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा जैसे निर्देशकों ने उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि तुम में वो बात नहीं है। तुम नमकीन नहीं हो।

Apr 03, 2023 09:34 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में उस वक्त को याद किया जब महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्ममेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट किया था। शर्लिन ने बताया कि उन्हें आज तक उनके रिजेक्शन की वजह नहीं मालूम है। शर्लिन चोपड़ा ने बताया, "मुझे पूरी इंडस्ट्री ने ही रिजेक्ट कर दिया था। निर्देशक महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा ने मुझे रिजेक्ट किया। वो बस इतना कहते कि तुम में वो बात नहीं है... नमकीन नहीं हो। वैसे अब मैं अपने साथ सोडियम लेकर चलती हूं।"

सुसाइड करने का करने लगा था मन
शर्लिन चोपड़ा ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में बताया, "पर जो भी है ठीक है। इस यूनिवर्स ने मुझे सपोर्ट किया है। मैं ज्यादा फिक्र नहीं करती हूं क्योंकि ऊपर वाला मेरे साथ है। आज बहुत सारी अच्छी चीजें मेरे साथ हैं और मुझे लोगों से बहुत इज्जत मिली है।" शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि पिता के निधन के बाद जब उन्हें हर जगह से रिजेक्शन और ब्रेकअप झेलने पड़े तो उनका सुसाइड करने का मन करता था।

बोलीं- मेरा पति करोड़पति होना चाहिए
शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि वह अपने स्कूल की टॉपर थीं और आज उनके क्लासमेट कहते हैं कि हमारी चश्मिश प्रेसिडेंट कितनी खूबसूरत बन गई है। शर्लिन ने अपनी शादी को लेकर भी बात की और बताया कि उनका होने वाला पति एक मिलियनर होना चाहिए और साथ ही वन वुमेन मैन होना चाहिए। शर्लिन ने बताया कि वह चाहती हैं कि उनका पति झूठा ना हो और दिल का अच्छा हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन फिल्मों और शोज में आ चुकी हैं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शर्लिन चोपड़ा के कंगना रनौत स्टारर शो 'लॉकअप' में आने की खबरें कुछ वक्त पहले उड़ी थीं। शर्लिन चोपड़ा Kamasutra: The Revenge, Time Pass, Red Swastik, Jawani Diwani और Wajah Tum Ho जैसी फिल्मों में काम करती नजर आ चुकी हैं। रियलिटी शोज की बात करें तो शर्लिन अभी तक बिग बॉस सीजन 3 और स्पलिट्सविला सीजन 6 में नजर आ चुकी हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।