जब शर्लिन चोपड़ा को मिली नई जिंदगी, 2021 में हो गई थी किडनी फेल, डॉक्टर ने दिए थे तब ये 2 ऑप्शन्स

जब शर्लिन चोपड़ा को मिली नई जिंदगी, 2021 में हो गई थी किडनी फेल, डॉक्टर ने दिए थे तब ये 2 ऑप्शन्स

संक्षेप:

शर्लिन ने फैसला किया कि वह जीवन में हार नहीं मानेंगी। शर्लिन ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें तब 2 विकल्प दिए थे, कि या तो वह डायलसिस करवा सकती हैं, या फिर किडनी ट्रांसप्लांट करवा सकती हैं।

Jul 23, 2023 12:59 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि साल 2021 में उनकी किडनी फेल हो गई थी। शर्लिन ने यह भी बताया कि उनके परिवार के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं। शर्लिन ने बताया कि 2021 में उनकी किडनी फेल हो गई थी। उन्हें लगने लगा था कि वह मर जाएंगी। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें एकता कपूर के साथ बहुत सा काम करना है और उन्हें जीवन में कई बड़ी कॉन्टेंट डील्स भी करनी हैं।

डॉक्टर ने दिए थे शर्लिन को तब 2 ऑप्शन
शर्लिन ने फैसला किया कि वह जीवन में हार नहीं मानेंगी। शर्लिन ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें तब 2 विकल्प दिए थे, कि या तो वह डायलसिस करवा सकती हैं, या फिर किडनी ट्रांसप्लांट करवा सकती हैं। शर्लिन ने बताया कि उनका परिवार उनसे इतना प्यार नहीं करता था कि कोई उनके लिए किडनी डोनेट करे। डायलसिस के लिए उन्हें हफ्ते में तीन बार हॉस्पिटल जाना पड़ता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शर्लिन को लगा जैसे नई जिंदगी मिल गई हो 
शर्लिन ने बताया कि वह नहीं चाहती थीं कि उन्हें जीवन भर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ें। शर्लिन ने बताया कि तीन महीने तक दवा लेने के बाद उनकी किडनी अपने आप ठीक होने लगी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें एक नया जीवन मिल गया हो। शर्लिन ने अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अब अपने परिवार के साथ संपर्क में नहीं हैं।

शर्लिन के साथ ऐसा था परिवार का बर्ताव
शर्लिन ने कहा कि अब उन्हें अपने परिवार की याद भी नहीं आती है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी उनके परिवार के साथ धर्म, संस्कृति और काम को लेकर बहस और झगड़े होते थे। शर्लिन ने बताया कि जब वह अपने परिवार से मिलती थीं तो उन्हें हर बार यह नसीहत दी जाती कि वह स्टार की तरह बिहेव करना छोड़कर एक आम इंसान की तरह पेश आएं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इन बातों को सुनकर तंग आ चुकी थीं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।