फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Newsshatrughan sinha talks about his affair with reena roy after being poonam in life main bhatak gaya tha

पत्नी को धोखा देने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- मैं भटक गया था, संभलना कई बार मुश्किल हो जाता है...

शत्रुघ्न सिन्हा ने अरबाज खान के शो पर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की। पूनम के होते हुए भी उनकी जिंदगी में कोई आया था, इसे वह अपनी बहुत बड़ी भूल मानते हैं।शत्रु ने इसे अपनी गलती बताया

पत्नी को धोखा देने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- मैं भटक गया था, संभलना कई बार मुश्किल हो जाता है...
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 03 Mar 2023 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी वाइफ पूनम की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। इसके साथ ही इसमें हर प्रेम कहानी की तरह परीक्षा की घड़ी भी आई थी। शत्रु अरबाज खान के शो द इन्विंसिबल्स पर इस बार मेहमान बनकर आए थे। शो में सोनाक्षी सिन्हा के पापा ने अपने प्यार और भटकाव पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके सिर पर स्टारडम कैसे चढ़ गया था तब उन्होंने पूनम सिन्हा से दूरी बना ली। इस दौरान उनकी जिंदगी में कोई और आ गया था। हालांकि उन्होंने इसे अपनी बड़ी भूल भी माना। 

ट्रेन में मिली थीं पूनम
शत्रुघ्न सिन्हा पूनम सिन्हा के साथ अपनी प्रेम कहानी पहले भी सुना चुके हैं। अरबाज खान के शो पर उन्होंने एक बार फिर से पुरानी यादें ताजा कीं। शत्रु ने बताया, ऐक्टिंग की पढ़ाई के लिए घर छोड़कर स्टेशन पर आया तो दोस्त लोग थे। सामने सीट पर बेहद खूबसूरत लड़की बैठी थी। मैंने इतनी सुंदर लड़की नहीं देखी और हैरान था कि यह पटना की है। पता लगा कि वह किसी शादी में आई थीं।

आमने-सामने बैठकर रोए
शत्रु बताते हैं, वह रो रही थीं क्योंकि मां ने डांटा होगा। मैं मां को छोड़कर आ रहा था तो मैं भी रो रहा था। उस वक्त बिल्कुल नहीं पता था कि हम इंस्टिट्यूट जाएंगे, स्ट्रगल करेंगे, स्टार बनेंगे और एक दिन शादी होगी। अरबाज ने शत्रुघ्न से पूछा कि उनकी शादी पहली मुलाकात के 14 साल बाद हुई थी, जबकि शादी के 3 साल पहले दोनों की बातचीत बिल्कुल बंद हो गई थी।

कर लिया था ब्रेकअप
इस पर शत्रु ने जवाब दिया, क्योंकि मैंने बंद कर दी थी। लोगों का मानना है कि मेरी जिंदगी में कोई आ गया था...मैं इस पर बात न ही करूं तो सही होगा। मैं समझता हूं कि गलती तो शायद मेरी ही रही होगी। मैं एग्जिट का रास्ता ढूंढ़ रहा था कि कहीं से बात निकली और मैंने उन (पूनम) पर थोप दिया। मुझे याद है मैंने कहा था, आप बुरी नहीं लेकिन मेरे हिसाब से ज्यादा ही अच्छी हो। मुझसे अब यह रिश्ता नहीं निभाया जाएगा। 

फिर भी ध्यान रखती थीं पूनम
शत्रु बोलते हैं, यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी। मैं बहक गया था। स्टारडम का शिकार हो गया था। मुझे लगता था कि पहले मुझे कोई पूछता नहीं था या पूछती नहीं थी। अचानक इतनी पूछ बढ़ गई। इंसान हूं, इंसानी फितरत है कि संभालना कई बार मुश्किल हो जाता है। मैंने उधर तलाक (दूरी बना ली) दे दिया। हमारे बीच खत आने-जाने भी बंद हो गए लेकिन सुनता था कि वह बाहर से सब पता रखती थीं। मेरे स्टाफ को बोलती थीं, कमजोर क्यों लग रहे हैं। नाश्ते में यह दो, वो दो। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि पूनम उनका तब भी ध्यान रखती थीं। 

इस ऐक्ट्रेस से जुड़ा था नाम
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा का नाम उस वक्त रीना रॉय से जुड़ा था। उनके Memoir में पहलाज निहलानी ने खुलासा किया था कि शत्रु और रीना इमोशनली काफी अटैच हो गए थे। उनका रिश्ता पूनम से शादी के बाद भी जारी रहा था। रीना रॉय सेकंड चॉइस बनकर नहीं रहना चाहती थीं और उन्हें अल्टीमेट दिया था कि शत्रु उनसे शादी कर लें वर्ना 8 दिन के अंदर किसी और से शादी कर लेंगी। शत्रु ऐसा नहीं कर पाए इसके बाद रीना रॉय ने मोहसिन खान से शादी कर ली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें