बर्थ डे: बॉलीवुड में बिकिनी पहनने वाली पहली अभिनेत्री है शर्मिला
'कश्मीर की कली' नाम अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का आज 73वां जन्मदिन मना रही है। वे अपने जमाने की काफी बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती है। शर्मिला टैगोर ने सत्यजीत रे की फिल्म से अपने एक्टिंग...
'कश्मीर की कली' नाम अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का आज 73वां जन्मदिन मना रही है। वे अपने जमाने की काफी बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती है। शर्मिला टैगोर ने सत्यजीत रे की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1964 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'कश्मीर की कली' आई जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
वर्ष 1967 में फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में जब उन्होंने बिकिनी पहनी, तो उनकी इमेज सेक्स सिंबल के तौर पर सामने आई। कहा जाता है कि ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं। 1968 में ग्लोसी फिल्म फेयर मैगजीन के लिए भी उन्होंने बिकिनी में पोज दिया था। करियर शुरु होने के 16 साल बाद उन्हें फिल्म 'मौसम' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को गुलजार ने डायरेक्ट किया था।
शर्मिला को नवाब पटौदी से शादी करने से पहले धर्म परिवर्तन करना पड़ा था। यह भोपाल के नवाब परिवार की मांग थी। उनका नाम आयशा सुलतान रखा गया। दोनों ही बड़े खानदान से ताल्लुक रखते थे। पटौदी, भोपाल के नवाब परिवार से थे तो शर्मिला रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार से। दोनों की पहली मुलाकात 1965 में हुई दिल्ली में। शर्मिला उन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई थीं वहीं पटौदी उस समय टीम इंडिया के कप्तान थे। चार साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे उसके बाद परिवार वालों को मनाकर दोनों ने शादी की।
साल 2013 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।