Hindi NewsEntertainment NewsShark Tank India fame Ashneer Grover Shares Pics with Arjun Kapoor and Malaika Arora from Paris - Entertainment News India

पेरिस में मिले Shark अशनीर ग्रोवर और अर्जुन-मलाइका, बर्थडे बॉय को बताया 'सच्चा और पक्का पंजाबी'

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना 37वां जन्मदिन लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मनाया और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान अशनीर ग्रोवर की मुलाकात जोड़े से हुई।

पेरिस में मिले Shark अशनीर ग्रोवर और अर्जुन-मलाइका, बर्थडे बॉय को बताया 'सच्चा और पक्का पंजाबी'
Shubhangi Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 June 2022 01:07 PM
हमें फॉलो करें

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना 37वां जन्मदिन लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मनाया। दोनों कुछ दिनों पहले ही पेरिस में जन्मदिन मनाने के लिए रवाना हुए थे। अर्जुन और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच शार्क टैंक के शार्क्स में से एक अशनीर ग्रोवर ने मलाइका अर्जुन के साथ तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल, अशनीर ग्रोवर अपने परिवार के साथ यूरोप में भी छुट्टियां मना रहे हैं और उसी दौरान उनकी मुलाकात इस जोड़े से हुई।

पेरिस में हुई खास मुलाकात

अशनीर ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन दिनों अशनीर परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और वहां उनकी मुलाकात लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से हुई जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बर्थडे बॉय अर्जुन जहां ब्लैक और ब्लू के कॉम्बिनेशन में काफी कूल और डैशिंग लग रहे हैं हैं तो वहीं उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ब्राइट येलो अकोर्डियन ड्रेस में नजर आ रही हैं और अशनीर ने कैजुअल लुक कैरी किया है। इन तीनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई हैं।

अर्जुन को बताया सच्चा और पक्का पंजाबी

इतना ही नहीं, अशनीर ने अर्जुन और मलाइका के लिए कुछ खास शब्द भी लिखे हैं। अर्जुन के लिए अशनीर लिखते हैं, 5'अर्जुन एक सच्चे और पक्के पंजाबी हैं - डैशिंग, चार्मिंग और सुपर फनी।' वहीं, जोड़े (अर्जुन और मलाइका) के लिए उन्होंने फ्रेंच में लिखा, 'Tres gentil et tres jolie' जिसका अर्थ है 'दोनों बहुत बढ़िया, दयालु और स्वीट हैं।' अशनीर के इस पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

फैंस का रिेएक्शन

अर्जुन और मलाइका के साथ अशनीर की तस्वीर देख उनके एक फैन ने लिखा, 'हमें लग ही रहा था कि आप अर्जुन मलाइका से जरूर टकाराओगे।' वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, 'आप शो में कहते थे कि मैं सिर्फ हिंदी में बात करता हूं लेकिन मलाइका को देखकर आप फ्रेंच भी शुरू कर दी।' एक और फैन ने अशनीर के लिए लिखा, 'सर काफी दिनों के बाद आपको इतना हंसते मुस्कुराते हुए देखा है।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें