Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Shanaya Kapoor shares photos with Ananya Panday and Navya Nanda see Sanjay Kapoor reaction - Entertainment News India

शनाया कपूर ने घर पर ‘गर्ल गैंग’ के साथ जमकर की मस्ती, पिता संजय कपूर बोले- ‘आज रात की मेरी नींद उड़ गई’

बॉलीवुड सितारों के साथ स्टारकिड्स पर भी सभी की नजरें टिकी होती हैं। जल्द ही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर  फिल्मों में आने वाली हैं। हालांकि उससे पहले ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की बड़ी...

Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 3 July 2021 05:39 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड सितारों के साथ स्टारकिड्स पर भी सभी की नजरें टिकी होती हैं। जल्द ही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर  फिल्मों में आने वाली हैं। हालांकि उससे पहले ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की बड़ी संख्या है। शनाया इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों से चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

गर्ल गैंग की मस्ती
तस्वीर शनाया कपूर के घर की है, जहां गर्ल गैंग ने साथ में समय बिताया। इस दौरान शनाया और अनन्या ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ जींस पहनी हुई थी। वही नव्या नंदा ने ब्लैक अटायर कैरी किया। तस्वीरों में तीनों पूरे मस्ती के मूड में नजर आईं। शनाया ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- my kinda crazy

मजेदार है कमेंट
नव्या ने कमेंट में हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। शनाया की मां महीप कपूर और अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कई हार्ट के इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए। वहीं संजय कपूर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘आज रात मेरी नींद उड़ी हुई है।‘   

आने वाली फिल्में
अनन्या के पास इस वक्त शकुन बत्रा की फिल्म है। फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा वह विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आएंगी। शनाया की बात करें तो वह करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से डेब्यू करेंगी।  
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें