Hindi NewsEntertainment NewsShanaya Kapoor daughter of Sanjay Kapoor made her Instagram account public Suhana Khushi and Navya appeared on her timeline photos

शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, टाइमलाइन पर नजर आईं सुहाना, खुशी और नव्या

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। अपनी कजन सिस्टस खुशी कपूर, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और नव्या नवेली नंदा की तरह उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट...

शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, टाइमलाइन पर नजर आईं सुहाना, खुशी और नव्या
Tej Singh हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Sat, 30 Jan 2021 07:01 AM
हमें फॉलो करें

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। अपनी कजन सिस्टस खुशी कपूर, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और नव्या नवेली नंदा की तरह उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करने का फैसला किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 150 पोस्ट किए है। शनाया को यहां 1 लाख से भी अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। इस स्टार किड ने अभी ही अपना पेज पब्लिक किया है, उनके इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर उनके दोस्तों सुहाना खान, खुशी कपूर, नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे के साथ की कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।

शनाया कपूर ने सुहाना और अनन्या के साथ एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर किसी पार्टी में क्लिक की हुई लगती है और इसमें वे सभी लोग एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिखाईं दे रही हैं। 

इन फोटोज में शनाया अपने बचपन की बेस्टी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शनाया ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, "हमेशा"। उन्होंने इसके अलावा एक और पोस्ट भी किया। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "फैमिली #charliesangels।"

संजय कपूर की बेटी एक दूसरे पोस्ट में अपनी कजन सिस्टर खुशी कपूर के साथ नजर आईं। शनाया ने बहन खुशी के साथ तस्वीर साझा कर एक हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट को 'सिस्टर' कैप्शन दिया।

एक दूसरी फोटो में भी शनाया और खुशी को सेक्सी पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वे आरामदायक डेनिम और पैंट के साथ बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें