Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki: Rubina Dilaik: Back To Set Fans Says Saumya Is Back: ‘शक्तिः अस्तित्व के अहसास की’ के सेट पर की रुबीना दिलैक ने वापसी, फैन्स बोले- सौम्या इज बैक, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki: Rubina Dilaik: Back To Set Fans Says Saumya Is Back:

‘शक्तिः अस्तित्व के अहसास की’ के सेट पर की रुबीना दिलैक ने वापसी, फैन्स बोले- सौम्या इज बैक

टीवी शो ‘शक्तिः अस्तित्व के अहसास की’ में रुबीना दिलैक ने एक किन्नर बहू का किरदार निभाया है। उनका कहना है कि एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात है। अपने रोल...

Khushboo Vishnoi हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 20 March 2021 11:36 AM
share Share
Follow Us on
‘शक्तिः अस्तित्व के अहसास की’ के सेट पर की रुबीना दिलैक ने वापसी, फैन्स बोले- सौम्या इज बैक

टीवी शो ‘शक्तिः अस्तित्व के अहसास की’ में रुबीना दिलैक ने एक किन्नर बहू का किरदार निभाया है। उनका कहना है कि एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात है। अपने रोल ‘सौम्या’ से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। अब रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की विजेता बनने के बाद रुबीना ने शो के सेट पर वापसी की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सौम्या की शो में वापसी हो रही है। 

रुबीना दिलैक ने तैयार होते हुए का खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल साड़ी और बिंदी में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने काफी हैवी जूलरी पहनी हुई है। वीडियो शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, “मैं आ रही हूं, मिलेंगे न आप मुझसे?”

मालूम हो कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। ऐसे में मेकर्स ने इनके किरदार की शो में वापसी को लेकर कुछ चीजें तय कीं। इसके साथ ही एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है। फैन्स रुबीना को इस शो में देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।