
शाहरुख खान के पुराने लेटर से खुले कई राज, लड़कियों को फ्लाइंग किस और आंटियों को...
शाहरुख खान के फैन पेजेज पर उनके कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें वह जीवन की सीख देते हैं। अब गुजरे वक्त का एक लेटर वायरल है जो शाहरुख खान की राइटिंग में है, देखें क्या लिखा है इसमें
शाहरुख खान अब किसी परिचय के मोहताज नहीं। उनके बारे में इंडिया से लेकर अब्रॉड तक हर जगह बहुत कुछ लिखा जाता है। सोशल मीडिया पर एक लेटर (नोट) वायरल है। इसे पोस्ट करने वाले का दावा है कि शाहरुख ने इसे काफी पहले लिखा था। इस लेटर में शाहरुख ने अपनी जिंदगी के बारे में लिखा है कि कैसे बचपन में लड़कियों को आंख पमारते थे। लेटर लिखते वक्त शाहरुख बड़े स्टार नहीं थे। 6 पन्ने के लेटर के आखिर में शाहरुख ने अपनी स्टार बनने की भविष्यवाणी भी की है।

धमाकेदार है लेटर की शुरुआत
लेटर की शुरुआत में नाम शाहरुख खान। बर्थडे डेट 2 नवंबर 1965 इसके बाद माता-पिता का नाम लिखा है। शौक में एक्टिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और डांसिंग लिखा है। शाहरुख ने लेटर की शुरुआत काफी इंट्रेस्टिंग की है। 1965 के युद्ध की तरफ इशारा करते हुए वह लिखते हैं, फाइटर प्लेन के ड्रोन्स, बमों की आवाज, ब्लैकआउट्स, वार्निंग सिग्नल्स और मैं...कहने का मतलब है कि मैं काफी धमाके के साथ आया था।
चक्के पे चक्का पर डांस
इसके बाद वह अपने बचपन के बारे में बताते हैं, जहां तक मुझे याद है, मेरा बचपन बहुत खुशहाल था। मैं अपनी बड़ी बहन से 5-6 साल के अंतर के बाद दूसरा सामान्य बच्चा पैदा हुआ था। 5 साल की उम्र में मेरे लक्षण ब्लॉक के दूसरे बच्चों जैसे ही थे- मानवस्थली स्कूल की लड़कियों को आंख मारना, खुद से 6-7 गुना बड़ी आंटियों को फ्लाइंग किस देना। और चक्के पे चक्का पे डांस करना।
करते थे मिमिक्री
शाहरुख ने एक्टिंग से अपने लगाव पर भी बात की। उन्होंने लिखा था, स्कूल के वक्त ही उन्हें एक्टिंग से रूबरू करवा दिया गया था। दरअसल मैं दूसरों की मिमिक्री करने में काफी तेज था। मैंने हेमा मालिनी से शुरुआत की फिर देव आनंद, पृथ्वी राज कपूर और राज बब्बर तक पहुंच गया। शाहरुख ने बताया कि उनके पिताजी की रेस्ट्रॉन्ट्स की चेन थी जहां वह मेस में जाते और एक्टर्स के प्ले देखते थे। वह उस समय उर्दू में शायरी लिखते और डिम्पल्स में बहुत क्यूट दिखते थे। शाहरुख ने लिखा कि शायद तभी सारे एक्टर्स का ध्यान उन पर जाता होगा। लेटर के आखिर में शाहरुख ने लिखा है कि खुद से ज्यादा लिखूंगा तो अजीब लगेगा, उम्मीद करता हूं कि आप लोग मेरे बारे में बहुत कुछ सुनेंगे वो भी दूसरों से।
लोगों ने लिखा, वाकई काबिल हैं शाहरुख
शाहरुख के इस लेटर पर कई सारे फैन्स के कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है कि शाहरुख खान की बायोग्राफी का पहला पेज लीक हो गया। एक और ने लिखा है कि यह इंसान वाकई यूनिक और रेयर है। एक और ने शाहरुख के साथ पढ़ने वाले सिंगर पलाश सेन के इंटरव्यू का जिक्र किया है। उसमें पलाश ने कहा था कि जब शाहरुख ने एक्टर बनने का फैसला लिया तो हर कोई शॉक्ड था क्योंकि वह पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। एक कमेंट है, वह बहुत-बहुत होशियार है, किसी भी करियर में होता तो टॉप करता। यहां पढ़ें शाहरुख का पूरा लेटर



