बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आज कल काफी सुर्खियों में हैं। उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आती है वायरल हो जाती है। अब इन्हीं सबके बीच सुहाना को मुबंई के एक क्लब में डांस करते हुए स्पॉट किया गया। इस वीडियो में उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी है और डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डांस करते समय उन्हें चिल्लाते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है।
Sridevi के इस गाने को याद कर Boney Kapoor हुए इमोशनल, किया जाएगा रिक्रिएट
Bharat Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने वीकेंड पर कमाए इतने करोड़
सोशल मीडियो, इंस्टाग्राम पर सुहाना खान का ये वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि सुहाना इस समय लंदन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यु करने वाली हैं। बीते साल सुहाना ने वोग मैग्जीन के लिए कवर फोटोशूट कराया था।
माना जा रहा है कि सुहाना पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगी। बताते चलें सुहाना डांस काफी अच्छा करती हैं और पूरे बॉलीवुड में इनके डांस की चर्चा हैं। सुहाना की फैन फॉलोइंग पहले से ही बहुत अधिक है और वे जहां जाती हैं पैपराजी से घिर जाती हैं।
इस वीडियो में आप सुहाना का डांस देख सकते हैं। आजकल सुहाना छुट्टियां मनाने अपने घर मुंबई आईं हुई हैं।