Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़shahrukh khan daughter suhana khan officially graduate

शाहरुख खान की बेटी सुहाना हुईं ग्रेजुएट, कॉलेज से मिला ये स्पेशल अवॉर्ड

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है और इसी बीच सुहाना को लेकर एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, सुहाना की मां गौरी...

शाहरुख खान की बेटी सुहाना हुईं ग्रेजुएट, कॉलेज से मिला ये स्पेशल अवॉर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 29 June 2019 02:11 PM
हमें फॉलो करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है और इसी बीच सुहाना को लेकर एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, सुहाना की मां गौरी खान ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी सुहाना अब ऑफिशयली ग्रेजुएट हो गई हैं। यहीं नहीं कॉलेज की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

बता दें कि सुहाना ने लंदन के Ardingly College से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। इस मौके पर सुहाना के साथ उनके पापा और थे। सुहाना को ग्रेजुएशन पूरा होने के साथ-साथ कॉलेज में कल्चरल एक्टिविटीज में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

वहीं शाहरुख ने गौरी और सुहाना के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'चार साल बीत गए। आर्डिंगली से ग्रेजुएट हो गई। अंतिम पिज्ज़ा, अंतिम ट्रेन का सफर...असल ज़िंदगी में पहला कदम...स्कूल खत्म हुआ है... सीखने की प्रक्रिया नहीं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

उन्होंने सुहाना के साथ भी एक फोटो शेयर की और लिखा- 'स्कूल में अंतिम दिन...आगे की ज़िंदगी में नए रंग और अनुभव जुड़ेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

बता दें कि सुहाना को एक्टिंग का शौक है और वो अपनी पढ़ाई पूरी कर के बॉलीवुड में कदम रखेंगी। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुहाना को एक्टिंग में दिलचस्पी है, लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी क्योंकि पढ़ाई बहुत ज़रूरी है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें