देश में बढ़ते कोरोना केस से परेशान हुईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, पोस्ट शेयर कर फैंस से की सुरक्षित रहने की अपील
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान देश में कोरोना वायरस की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर परेशान हो गए हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से इस महामारी के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की...
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान देश में कोरोना वायरस की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर परेशान हो गए हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से इस महामारी के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है।
सुहाना ने चिंता व्यक्त करने के साथ ही साथ अपने फैंस और लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील भी की है। सुहाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सुहाना का पोस्ट
फिलहाल सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपार्टमेंट से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई। हालांकि सुहान की अपडेट इंस्टाग्राम स्टोरीज को देखकर लग रहा है कि वह कोरोना वायरस की दूसरी लहर से काफी परेशान हैं।
शेयर किया कोविड-19 वृद्धि का ग्राफ
सुहाना ने अपने इंस्टा स्टोरी से एक ग्राफ शेयर किया है। जो भारत में तेजी से बढ़ रही कोविड-19 वृद्धि से संबंधित है। इसके साथ ही उन्होंने इस वारयस से संबंधित दिशा-निर्देशों को भी साझा किया है। इसे शेयर करते हुए सुहाना ने ब्रोकेन हर्ट इमोजी शेयर किया है। सुहाना के कई फैंस उनके इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कोरोनावायरस के कुल मामले
गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14.35 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 30.5 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 31,862,076 मामलों और 569,407 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 15,616,130 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।