शाहिद कपूर के बर्थडे पर 'पिता' ने सोशल मीडिया पर लिखी ये इमोशनल बात

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
share

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। शाहिद कपूर को आज कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन एक शख्स की बधाई सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, शाहिद के सौतेले पिता राजेश खट्टर ने शाहिद के...

शाहिद कपूर के बर्थडे पर 'पिता' ने सोशल मीडिया पर लिखी ये इमोशनल बात

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। शाहिद कपूर को आज कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन एक शख्स की बधाई सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, शाहिद के सौतेले पिता राजेश खट्टर ने शाहिद के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। राजेश ने लिखा, 'एक गुड लुकिंग टीनेजर से लेकर एक गुड लुकिंग यंग मैन तक। एक शानदार न्यूकमर से लेकर एक अवॉर्ड विनिंग मेगा स्टार तक। वहीं एक लविंग हसबैंड से लेकर एक अच्छे पिता तक। तुम्हारी लाइफ की ये जर्नी बहुत ही इंस्पिरेशनल है। तुम्हें देखकर बहुत प्राउड फील होता है। हैप्पी बर्थडे शाशा...हमेशा शाइन करते रहना।'

शाहिद कपूर के 38वें बर्थडे पर पत्नी मीरा ने ऐेसे किया विश, लिखा इमोशनल लेटर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajesh Khattar (@rajesh_khattar) on

बता दें कि शाहिद कपूर, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। जब शाहिद 3 साल के थे तब दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली तो वहीं नीलिमा मे एक्टर राजेश खट्टर से शादी कर ली थी। हालांकि बाद में इन दोनों का भी तलाक हो गया था।

पति सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह को लेकर करीना ने किया ये खुलासा

बेटे तैमूर अली खान को लेकर करीना कपूर खान ने कही ऐसी बात, जानकर चौंक जाएंगे

शाहिद की जिद पर हुआ था ईशान का जन्म...

शाहिद ने कॉफी विद करण में ये खुलासा किया था कि जब उनकी मां नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी कर ली थी तब शाहिद की जिद पर ही नीलिमा ने दोबारा मां बनने का प्लान बनाया क्योंकि शाहिद को भाई चाहिए था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series, Bigg Boss 20 News, Bigg Boss Winners OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़शाहिद कपूर के बर्थडे पर 'पिता' ने सोशल मीडिया पर लिखी ये इमोशनल बात