Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Shah Rukh Khan replied Renuka Shahane watched Pathaan with Ashutosh Rana

रेणुका शहाणे ने देखी ‘पठान’, शाहरुख खान बोले- आशुतोष राणा को बताया तो नहीं आप मेरी पहली हीरोइन हैं

रेणुका  शहाणे ने एक पोस्ट कर बताया कि वो ‘पठान’ देखने जा रही हैं। उनके साथ आशुतोष राणा भी थे जिन्होंने फिल्म में कर्नल लूथरा का रोल किया। अब शाहरुख ने रेणुका के ट्वीट पर रिएक्ट किया।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 5 Feb 2023 08:40 PM
हमें फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान ने धुआंधार कलेक्शन की रफ्तार को बरकरार रखा है। रिलीज के पहले दिन ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म देखी। रविवार को रेणुका शहाणे ने एक पोस्ट कर बताया कि वो ‘पठान’ देखने जा रही हैं। उनके साथ आशुतोष राणा भी थे जिन्होंने फिल्म में कर्नल लूथरा का रोल किया। अब शाहरुख ने रेणुका के ट्वीट पर रिएक्ट किया और उनसे कहा कि कर्नल लूथरा को बताया कि नहीं वो उनकी पहली हीरोइन हैं। यहां शाहरुख ने 1989 में प्रसारित टीवी सीरियल ‘सर्कस’ की ओर इशारा किया जिसमें रेणुका भी थीं। 

रेणुका और आशुतोष ने दिखी पठान
रेणुका शहाणे ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आखिरकार पठान देखने जा रहे हैं। मौसम बिल्कुल सही है, कुर्सी की पेटी बांध ली है। कर्नल लूथरा जी के साथ।‘ 

उनके ट्वीट पर एक यूजर ने यह भी पूछ लिया कि वो अभी फिल्म देख रही हैं क्या उन्हें प्रीमियर पर इनवाइट नहीं किया गया। रेणुका ने बताया कि उन्हें बुलाया गया था लेकिन वो जा नहीं सकीं।

शाहरुख ने दिया जवाब
रेणुका को टैग करते हुए शाहरुख ने कहा, ‘कर्नल लूथरा जी को बताया आपने कि आप मेरी पहली हीरोइन हैं। या हमें इसे टॉप सीक्रेट रखना चाहिए नहीं तो वह मुझे एजेंसी से फायर कर सकते हैं।‘ आगे रेणुका ने उन्हें जवाब दिया, ‘हाहाहा, उनसे कोई बात छुपी कहां है? आप ने ही उन्हें अंतर्यामी कहा है और चाहे जो हो जाए, वो आपको फायर नहीं कर सकते क्योंकि जो काम आप करते हैं वो कोई और नहीं कर सकता।‘ 
 

आशुतोष ने किया ट्वीट
शाहरुख खान के ट्वीट पर आशुतोष राणा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘समय के साथ लोगों की उम्र बढ़ती है। आपकी उम्र बढ़ रही है। चिंता तो लूथरा को है कि वो अगले  मिशन में रहेंगे की नहीं? क्योंकि आखिरी सीन में आपने लूथरा से कहलवा लिया तलवार  भी पठान की और रूल्स भी पठान के। कमाल की परफॉर्मेंस आपने की। बधाई।‘
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें