फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsShah rukh Khan or Jawan type on Google search and see what happens

शाहरुख खान की 'जवान' के लिए Google भी बेकरार, सर्च करते ही मिल रहा सरप्राइज

जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति हैं। ऐसा लग रहा फिल्म किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। शनिवार को गूगल इंडिया ने भी शाहरुख के फैन्स को सरप्राइज दिया।

शाहरुख खान की 'जवान' के लिए Google भी बेकरार, सर्च करते ही मिल रहा सरप्राइज
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 08 Sep 2023 03:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों की जुबां पर बस शाहरुख खान की 'जवान' छाई हुई है। गुरुवार को फिल्म रिलीज हुई और इसने पहले दिन कलेक्शन के मामले में 'पठान 'को कहीं पीछे छोड़ दिया। 'जवान' को बंपर ओपनिंग मिली है। केवल भारत ही नहीं वर्ल्डवाइड फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी टॉप पर हैं। शाहरुख के फैन्स के लिए तो उनकी फिल्म किसी त्योहार से कम नहीं है और वे इसका सेलिब्रेशन भी जोरों से कर रहे हैं। अब गूगल इंडिया भी 'जवान' के जश्न में शामिल हो गया है। 

क्या होगा जब सर्च करेंगे 'जवान?'
जी हां, गूगल सर्च पर जाकर 'जवान' या फिर 'शाहरुख खान' लिखकर सर्च करेंगे आपको बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले आप अपने ब्राउजर पर गूगल का पेज खोलें। फिर सर्च में 'जवान' या 'शाहरुख खान' लिखें। अगले स्टेप्स में आपको नीचे वॉकी टॉकी दिखने लगेगा जिस पर पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही पूरे स्क्रीन पर बैंडेज के रोल दिखने लगेंगे और बैकग्राउंड में शाहरुख की आवाज सुनाई देगी 'रेडी'। फिल्म में यह उन्होंने इंटरवल के वक्त बोला है। 

 

 

'गूगल पर जवान सर्च कर आइए'
गूगल इंडिया ने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा की है। ट्वीट में लिखा गया है, 'बेकरार करके हमें यूं ना जाइए। आपको हमारी कसम गूगल पर जवान सर्च कर आइए।' आगे स्टेप्स बताए गएं हैं कि कैसे यह दिखेगा। साथ ही हैशटैग लिखा- '#DhoondengeTohMilega #JawanOnGoogle.'

'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ा
'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्राा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ का बिजनेस किया जो कि 'पठान' से 19 फीसदी ज्यादा है। 'पठान' ने 55 करोड़ की कमाई की थी जबकि 'केजीएफ 2' हिंदी का कलेक्शन 53.95 करोड़ रहा था। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े