'पठान' की सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने खरीदी सबसे महंगी कार, इतने करोड़ है कीमत
शाहरुख खान की फिल्म पठान सुपरहिट रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के करोड़ों कमाने के बाद अब शाहरुख ने नई लग्जरी कार खरीदी है। रविवार को उनकी कार को मन्नत के अंदर प्रवेश करते हुए देखा गया।
सुपरस्टार शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे और धमाका मचा दिया। उनकी फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भूमिका वाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया। रिपोर्ट है कि इस सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए शाहरुख ने रॉल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज (Rolls-Royce Cullinan Black Badge) खुद को गिफ्ट किया है। शाहरुख के पास पहले से ही कई लग्जरी गाड़ियां हैं। अब उनकी ये कार उस लिस्ट में शामिल हो गई है।
इतनी है कीमत
रिपोर्ट्स मुताबिक, किंग खान की नई स्टाइलिश एसयूवी की कीमत 10 करोड़ रुपए है। यह इस वक्त भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कार है। रिपोर्ट्स बताती है कि कार की शोरूम कीमत लगभग 8.20 करोड़ रुपए है लेकिन इसमें पर्सनाइलाइज का ऑप्शन भी है तो इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। शाहरुख के फैन पेज से उनकी कार का वीडियो शेयर किया गया है। रविवार को मन्नत में प्रवेश करते हुए उनकी नई कार का वीडियो सामने आया है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होने के तुरंत बाद फैंस उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट किया।
ये हैं आने वाली फिल्में
'पठान' के बाद शाहरुख 'जवान' में नजर आने वाले हैं। वह फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में पता चला कि संजय दत्त कैमियो रोल करेंगे। फिल्म में नयनतारा, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसके अलावा उनके पास तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की 'डंकी' है।