सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा का चलना भी हुआ मुश्किल, यूजर्स बोले- इतनी पी क्यों है?
सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह का हाल ही में वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से उन्हें बहुत ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में सीमा पार्टी से बाहर आती हैं, लेकिन वह चल भी नहीं पा रही हैं।
सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भले ही फिल्मों में नजर नहीं आतीं। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया के जरिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं करण जौहर के शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स से भी वह अब घर-घर फेमस हो गई हैं। अब बीती रात सीमा की दोस्त नताशा पूनावाला का बर्थडे था जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। इस दौरान सभी सेलेब्स को पार्टी में जाते हुए और आते हुए स्पॉट किया गया। सीमा को भी पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्होंने एनिमल प्रिंट का आउटफिट पहना था जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। लेकिन पार्टी से वापस आने के बाद जब उन्हें स्पॉट किया गया तो उनका बहुत अलग हाल दिखा। जब वह पार्टी से बाहर आईं तो ढंग से चल नहीं पा रही थीं।
उनकी इस दौरान की फोटोज और वीडियोज देखकर फैंस भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं वीडियो में फैंस कमेंट भी कर रहे हैं कि इतनी क्यों ड्रिंक की है जब चल भी नहीं पा रहे। तो कोई कह रहा है कि इतनी ज्यादा पी ली है कि इनका तो चलना भी मुश्किल है।
पहले शो को लेकर हुई थीं ट्रोल
बता दें कि इससे पहले सीमा को शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के दूसरे सीजन में काम करने को लेकर ट्रोल किया गया था। पहले सीजन तक तो सीमा और सोहेल साथ थे। लेकिन दूसरे सीजन से पहले सीमा और सोहेल का तलाक हो गया था। इसके बाद कुछ यूजर्स ने सीमा को ट्रोल किया कि वह अब बॉलीवुड वाइव नहीं है तो उन्हें इस शो में नहीं होना चाहिए। इस पर सीमा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा था, मुझे समझ नहीं आता कि महिलाओं को उनके पति के आखिरी नाम से ही क्यों जाना जाता है। क्या यही उनकी आइडेंटिटी है।
बता दें कि दूसरे सीजन में दिखाया गया था सीमा अपने घर के नेमप्लेट से खान हटा देती हैं। वह नई नेम प्लेट लगाती हैं जिसमें उनका और उनके दोनों बेटों का नाम होता है। इसमें यह भी दिखाया गया था कि सीमा के ऐसा करने पर उनका बड़ा बेटा निर्वाण भी नाराज हो जाता है।
24 साल की शादी खत्म की
सीमा के बारे में बता दें कि उन्होंने सोहेल से 1998 में शादी की थी। दोनों के 2 बेटे निर्वाण और योहान हैं। इसी साल दोनों ने तलाक फाइल किया। दोनों ने 24 साल की शादी को खत्म किया। हालांकि दोनों आज अच्छे दोस्त हैं और बच्चों को लेकर हर डिसिजन को मिलकर लेते हैं।