Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sawan Songs: Bhojpuri: and shiv bhakti songs youtube latest sawan songs

Sawan Songs: सावन में फिर छाए भोजपुरी और बॉलीवुड सॉन्ग्स, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इसे भगवान शिव का प्रिय महीना कहा जाता है। सभी भक्त सावन के इस खास महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 16 July 2019 09:56 PM
हमें फॉलो करें

सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इसे भगवान शिव का प्रिय महीना कहा जाता है। सभी भक्त सावन के इस खास महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऐसे में सभी भक्त भगवान शिव को खुश करने के लिए कांवड़ लेकर उनके दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जो लोग कांवड़ यात्रा पर नहीं जा पाते वह लोग अपने घरों में भगवान शिव की आराधना करते हैं। इसी दौरान सावन और कांवड़ के बीच भगवान शिव के मंदिर में कई फिल्मी गानों की धूम मची है। घर हो या मंदिर या कोई कांवड़ यात्रा आप बॉलीवुड और भोजपुरी गाने को आसानी से सुन सकते हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें