धर्मेंद्र की डेब्यू फिल्म में सरोज खान ने किया था काम, एक्टर ने भावुक होकर कहा- अफसोस तुम चली गई
फिल्म इंडस्ट्री की पॉप्युलर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। उन्होंने कई गानों को कोरियोग्राफ कर उन्हें फेमस बना दिया है। मनोरंजन इंडस्ट्री कभी सरोज के काम काम को भूल नहीं पाएगी। सरोज के...
फिल्म इंडस्ट्री की पॉप्युलर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। उन्होंने कई गानों को कोरियोग्राफ कर उन्हें फेमस बना दिया है। मनोरंजन इंडस्ट्री कभी सरोज के काम काम को भूल नहीं पाएगी। सरोज के दुनिया छोड़कर चले जाने से बॉलीवुड में गम का माहौल। सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच धर्मेंद्र ने सरोज को याद करते हुए इमोशनल ट्वीट किया है।
धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा, ''तेरे आने से रौनक आ जाती थी सरोज। अफसोस। तुम भी चई गई। सुकून नसीब हो रूह को तेरी। दोस्तों, मेरी पहली फिल्म दिल भी तेरा में वह असिस्टेंट डांस डायरेक्टर थीं। एक मस्तमौला दोस्त।'' धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर फैन्स सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।
Tere aane se ronaq aa jaati thi .....Saroj...... affsos .....tum bhi chali gaien.....skoon naseeb ho rooh ko teri.....🙏. Friends, she was an assistant dance director in my first film Dil bhi tera.....a jolly good friend. pic.twitter.com/Vk65hJXQ0I
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 3, 2020
सरोज को सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिश के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। सरोज को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवारवाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे।
कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, रेमो डिसूजा, सुनील ग्रोवर, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने किया इमोशनल ट्वीट
कोरियोग्राफर ने बीमारी के चलते बीच में अपने काम से एक लंबा ब्रेक लिया था। साल 2019 में सरोज ने 'कलंक' और 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में एक-एक गाने को कोरियॉग्राफ किया था। 'कलंक' में उन्होंने 'तबाह हो गए' गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें माधुरी दीक्षित ने बेहतरीन डांस कर सभी का दिल जीत लिया था।