VIDEO: सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस, सभी देखते ही रह गए
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के सभी दीवाने हैं। उनके डांस को देखकर कोई भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाता। अब सपना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सपना कई महिलाओं के बीच डांस कर रही...
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के सभी दीवाने हैं। उनके डांस को देखकर कोई भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाता। अब सपना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सपना कई महिलाओं के बीच डांस कर रही हैं। बाकी महिलाएं गाना गा रही हैं तो सपना डांस कर रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि सपना बिल्कुल मस्त होकर डांस कर रही हैं जैसे वो इस मोमेंट को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। देखें वीडियो-
जब सपना का डांस देखकर दलेर मेहंदी भी खुद को नहीं रोक पाए थे
दरअसल, कुछ दिनों पहले सपना का एक वीडियो यूट्यूब पर छाया था। इस वीडियो में सपना अपने पॉपुलर गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस कर रही हैं। सपना के डांस को देखकर जहां सारे फैन्स झूम रहे हैं वहीं दलेर महेंदी खुद को नहीं रोक पाते और स्टेज पर आकर सपना के साथ डांस करने लगते हैं। देखें वीडियो-
बॉलीवुड में एंट्री लेंगी सपना
सपना जल्द ही फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। सपना ने खुद ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए रखी गई प्रेस कांफ्रेस की तस्वीरें शेयर की थी। सपना के साथ फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर हादी अली हैं।