Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sapna choudhary new song beta tumse na ho paega release

सपना चौधरी ने कहा-बेटा तुमसे ना हो पाएगा, वीडियो हो रहा है वायरल

हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी का नया गाना 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' रिलीज हो गया है। इस गाने में आपको सपना का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा जो आपने आज तक नहीं देखा होगा। अपने डांस मूव्ज के साथ-साथ...

सपना चौधरी ने कहा-बेटा तुमसे ना हो पाएगा, वीडियो हो रहा है वायरल
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 13 April 2019 09:37 AM
हमें फॉलो करें

हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी का नया गाना 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' रिलीज हो गया है। इस गाने में आपको सपना का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा जो आपने आज तक नहीं देखा होगा। अपने डांस मूव्ज के साथ-साथ सपना ने इस गाने में ग्लैमरस का तड़का भी लगाया है। वीडियो की शुरुआत सपना चौधरी से होती है तो कॉलेज गर्ल बनी हैं। वह खेल के मैदान में पहुंचती हैं और लड़के को इग्‍नोर मार देती हैं। बास्केट बॉल खेलते हुए सपना गाना गाती हैं जिसके बोल हैं 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा।'

इस गाने को राजू पंजाबी और मोनिका ने गाया है। गाने के बोल ए आई जॉन ने लिखे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आप भी देखें-

 

 

कांग्रेस में शामिल होने की आई थी खबर...

इससे पहले खबर आई थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं, लेकिन सपना ने इस खबर को गलत बताया। सपना ने कहा था कि वो कांग्रेस में नहीं शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मेरी तस्वीर पुरानी है। इसके अलावा सपना चौधरी ने ये भी कहा था कि वो किसी भी दल के लिए प्रचार नहीं करेंगी।

बता दें कि बिग बॉस से आने के बाद सपना चौधरी काफी पॉपुलर हो गई हैं। इसके साथ ही अब उनके लुक्स में भी पहले से काफी बदलाव आ गए हैं। आज कल वो टिक टॉक ऐप के जरिए कई फनी वीडियोज भी बनाती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें