दुल्हन के लिबास में नजर आईं सपना चौधरी, इसके बाद शेयर किया एक डांस वीडियो
हरियाणवी क्वीन और सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इस समय लॉकडाउन के बीच अपने परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो देखते ही देखते...
हरियाणवी क्वीन और सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इस समय लॉकडाउन के बीच अपने परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इस समय सपना चौधरी अपने शोज़ और फैन्स को काफी मिस कर रही हैं। उन्हें ट्रीट देने के लिए सपना चौधरी ने एक डांस वीडियो और दुल्हन के लिबास में कराया फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
डांस वीडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी लिखती हैं कि बहुत सोचा क्या लिखूं पर यह समझ आया कि आई मिस यू। वहीं, दुल्हन के लिबास में फोटो शेयर करते हुए सपना ने हार्ट इमोजी बनाए हैं। फैन्स उनका वीडियो और फोटो देखकर काफी खुश हैं।
बता दें कि सपना के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो में सपना के सामने बहुत सारी भीड़ दिखाई दे रही है। सपना के इस पोस्ट पर फैन्स भी कमेंट कर बता रहे हैं कि वे भी उन्हें और उनके डांस को काफी मिस कर रहे हैं।
सपना चौधरी स्टेज शोज़ में परफॉर्म कर दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। इस गाने की डिमांड काफी है। रागनी पर डांस करके करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी इन दिनों लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। सपना चौधरी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में नजर आई थीं।