Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sanjay dutt is going to start his own production house soon

Sanjay Dutt भी करेंगे निर्देशन, सामने आया Interview

Sanjay Dutt जो पूरे बॉलीवुड में माचो मैन के नाम से जाने जाते हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि संजय दत्त भी अब फिल्मों का निर्देशन करना शुरू करेंगे। संजय की फिल्म 'कलंक (Kalank)' 17 April को...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 15 April 2019 08:43 PM
हमें फॉलो करें

Sanjay Dutt जो पूरे बॉलीवुड में माचो मैन के नाम से जाने जाते हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि संजय दत्त भी अब फिल्मों का निर्देशन करना शुरू करेंगे। संजय की फिल्म 'कलंक (Kalank)' 17 April को रिलीज होगी। जिसके लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में हैं जिसमें पानीपत (Panipat), प्रस्थानम (Prasthanam) और शमशेरा (Shamshera) शामिल हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

संजय जल्द ही बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो गया है। इस फिल्म का निर्माण संजय अपने प्रोडक्शन हाउस के अंडर में करेंगे। संजय ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया है। वार्ता के मुताबिक उन्होंने कहा कि वे अपने पूर्वजों पर फिल्म बनाएंगे। 

संजय ने बताया कि ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसकी कहानी मेरे पूर्वज मोहयल के बारे में है जो हुसैनी क्षत्रिय ब्राह्मण थे। उन्होंने पैगम्बर के पोते के लिए करबाला का युद्ध लड़ा था। फिल्म में मैं राहिब सिन दत्त का किरदार निभाऊंगा जो मोहयल्स के लीडर थे। फिल्म की कहानी पर पर काम चल रहा है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें