Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़salman khan special wishes to shahrukh khan on his birthday

शाहरुख ने नहीं उठाया फोन, तो सलमान ने किया कुछ ऐसा जो कोई सोच भी नहीं सकता

बॉलीवुड में सलमान खान और शाहरुख खान के बारे में सभी जानते हैं। अब शाहरुख खान के बर्थडे पर सबसे अलग और प्यारे तरीके से किसी ने उन्हें बधाई दी है तो वो उनके दोस्त सलमान ही हैं। बता दें कि सलमान अपने...

शाहरुख ने नहीं उठाया फोन, तो सलमान ने किया कुछ ऐसा जो कोई सोच भी नहीं सकता
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 3 Nov 2019 12:06 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड में सलमान खान और शाहरुख खान के बारे में सभी जानते हैं। अब शाहरुख खान के बर्थडे पर सबसे अलग और प्यारे तरीके से किसी ने उन्हें बधाई दी है तो वो उनके दोस्त सलमान ही हैं। बता दें कि सलमान अपने दबंग टूर के लिए हैदराबाद में हैं। सलमान ने अपनी दबंग टूर की पूरी के साथ शाहरुख को बर्थडे विश किया। सभी ने शाहरुख के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया। बर्थडे सॉन्ग गाने के बाद सलमान कहते हैं, 'अबे फोन किया था तुझे...फोन तो उठा।'

जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं। देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

शाहरुख खान के नाम से सजा बुर्ज खलीफा...

बता दें कि शाहरुख की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। न सिर्फ भारत बल्कि दूसरे देशों में भी शाहरुख को सभी बहुत प्यार करते हैं। जिसका उदाहरण हमें हाल ही में एक वीडियो के जरिए मिला। दरअसल, दुबई में भी शाहरुख का बर्थडे बड़े धूम-धाम से मनाया गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के जरिए शाहरुख को बर्थडे की बधाई दी गई है। इस दौरान शाहरुख के फैन्स भी वहां मौजूद थे और सभी उस लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। शाहरुख ने खुद ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बुर्ज खलीफा में हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान लिखा आता है। इसके बाद लिखा आता है किंग ऑफ बॉलीवुड।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें