Hindi NewsEntertainment Newssalman-khan-sister-arpita-khan attends-priyanka-chopra-nick-jonas-Roka ceremony

VIDEO: प्रियंका की सगाई में पहुंचीं सलमान की बहन, क्या दूर हो गई 'भाईजान' की नाराजगी!

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की खातिर सलमान खान की मेगा बजट फिल्म भारत छोड़ दी थी। जिस पर काफी विवाद हुआ और बाद में सलमान खान की नाराजगी की खबर भी सामने आई। खबर तो ये भी थी कि सलमान ने ये...

VIDEO: प्रियंका की सगाई में पहुंचीं सलमान की बहन, क्या दूर हो गई 'भाईजान' की नाराजगी!
लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीSun, 19 Aug 2018 12:25 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की खातिर सलमान खान की मेगा बजट फिल्म भारत छोड़ दी थी। जिस पर काफी विवाद हुआ और बाद में सलमान खान की नाराजगी की खबर भी सामने आई। खबर तो ये भी थी कि सलमान ने ये फैसला किया है कि वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि बाद में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन सभी खबरों को गलत बताया था। 18 अगस्त को जब प्रियंका की रोका सेरेमनी हुई तो किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि खान फैमिली का कोई मेंबर यहां दिखेगा क्योंकि प्रियंका ने इस मौके पर ज्यादा सेलेब्स को नहीं बुलाया था। ऐसे में जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान यहां पहुंचीं तो हर कोई हैरान रह गया।

https://

   
बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई की खबरों के बीच प्रियंका-निक ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है। 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें