Salman Khan sends out message of unity through a post on social media लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने दिया एकता का संदेश, सोशल मीडिया पर पोस्ट की खास तस्वीर , Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Salman Khan sends out message of unity through a post on social media

लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने दिया एकता का संदेश, सोशल मीडिया पर पोस्ट की खास तस्वीर

देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का समय बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। भारत में इस वायरस के खिलाफ आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक लड़ाई लड़ रहे हैं। सेलिब्रिटीज लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 15 April 2020 10:33 PM
share Share
Follow Us on
लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने दिया एकता का संदेश, सोशल मीडिया पर पोस्ट की खास तस्वीर

देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का समय बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। भारत में इस वायरस के खिलाफ आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक लड़ाई लड़ रहे हैं। सेलिब्रिटीज लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार सलमान खान ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप उनकी तारीफ किए रह नहीं सकेंगे। 

तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो अलग धर्मों के लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं। सलमान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ये लोग सही उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। #IndiaFightsCorona. सलमान ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस काफी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं।

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 15, 2020

कोरोना के लक्षण होने के बावजूद एक्ट्रेस श्रिया सरन के पति को स्पेन के डॉक्टर्स ने बिना इलाज किए ही लौटाया घर

बता दें कि सलमान कोरोना के कारण प्रभावित लोगों की खूब मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का काम किया। यहां तक कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म राधे के क्रू मेंबर्स को काम किए बिना ही पूरा पेमेंट कर दिया है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।