महीनों बाद सलमान ने एक्सेप्ट किया फिटनेस चैलेंज, अब शेयर किया अपना ये वीडियो
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग माल्टा में शुरू हो गई है। लेकिन इसी बीच सलमान खान ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा उन्हें फिटनेस चैलेंज के लिए नामित...
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग माल्टा में शुरू हो गई है। लेकिन इसी बीच सलमान खान ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा उन्हें फिटनेस चैलेंज के लिए नामित किए जाने के बाद शनिवार को एक फिटनेस वीडियो जारी किया।
फिल्म 'दबंग' के अभिनेता ने साइक्लिंग और जिम में एक्सरसाइज करने का अपना वीडियो शेयर किया। वीडियो के अंत में सलमान को कहते हुए सुना जा सकता है 'हम फिट तो इंडिया फिट।'
वीडियो को शेयर करने के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा 'हम फिट तो इंडिया फिट' पर शानदार अभियान। मैं किरेन रिजीजू के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करता हूं। यह रहा मेरा वीडियो।'
सलमान की अपकमिंग फिल्म भारत की बात करें तो जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तबसे ही ये फिल्म चर्चा में है। पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन फिर उन्होंने अचानक ये फिल्म छोड़ दी जिसके बाद ये फिल्म और चर्चा में आ गई। ऐसी खबरें थी कि प्रियंका के ऐसे फिल्म छोड़ने से सलमान खान खफा हैं।
रूठे सलमान को मनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने चुना मजेदार रास्ता
इस बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ट्वीट किया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अब सलमान के साथ दोस्ती में आई दरार को मिटाने में लगी हैं। दरअसल, सलमान खान के जीजा यानी कि आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' का कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था। प्रियंका ने इस ट्रेलर को देखा और सोशल मीडिया पर सलमान के जीजा का बॉलीवुड में आने का स्वागत किया। प्रियंका के इस ट्वीट को देखकर ऐसा लगता है कि वह दबंग खान की नाराजगी को दूर करना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने आयुष शर्मा की फिल्म के ट्रेलर को देखकर उनका बॉलीवुड में स्वागत किया।