Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़salman khan nephew passes away both share strong bonding check photos

भतीजे के निधन से बेहद दुखी हैं सलमान खान, इन फोटोज में देखें कैसा था दोनों के बीच रिश्ता

सलमान खान के भतीजे (कजिन भाई के बेटे) अब्दुल्लाह खान का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल्ला खान कई दिनों से बीमार थे और वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे।...

भतीजे के निधन से बेहद दुखी हैं सलमान खान, इन फोटोज में देखें कैसा था दोनों के बीच रिश्ता
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 1 April 2020 05:46 PM
हमें फॉलो करें

सलमान खान के भतीजे (कजिन भाई के बेटे) अब्दुल्लाह खान का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल्ला खान कई दिनों से बीमार थे और वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। अब्दुल्ला खान को फेफड़े में संक्रमण था। सलमान ने खुद अब्दुल्ला के जाने की खबर सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अब्दुल्ला के साथ फोटो शेयर की और लिखा, 'हमेशा तुम्हें प्यार करूंगा।'

अब्दुल्ला इस इंडस्ट्री से नहीं थे, लेकिन उन्हें कई बार सलमान के कुछ वीडियोज में देखा गया है। इसके साथ ही अब्दुल्लाह को भी सलमान की तरह हमेशा फिट रहने की हैबिट थी।

सलमान और अब्दुल्ला एक दूसरे के काफी क्लोज थे। अब्दुल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ कई फोटोज शेयर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abdullah Khan (@aaba81) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abdullah Khan (@aaba81) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abdullah Khan (@aaba81) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abdullah Khan (@aaba81) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abdullah Khan (@aaba81) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abdullah Khan (@aaba81) on

भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए सलमान

सलमान अपने भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में न पहुंच पाने के कारण दुखी हैं। वह कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हैं। 

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक सलमान खान परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में हैं। लॉकडाउन के ऐलान होने के बाद वह पूरे परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में क्वारंटाइन हो गए थे। जब अचानक उनके भतीजे के निधन की खबर आई तो वह देश में लगे लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए, जिसकी वजह से उन्हें काफी दुख हुआ है। दरअसल, अब्दुल्ला ने इंदौर में दम तोड़ा है। ऐसी स्थिति में वहां जाना सलमान खान के लिए मुमकिन न था। आखिर समय में सलमान खान को अब्दुल्ला से न मिल पाने का मलाल है। 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें