सलमान खान की हीरोइन कर रहीं घर की साफ-सफाई, वायरल हो रहा वीडियो
देश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में लोगों को घर पर ही रहना पड़ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी घर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन...
देश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में लोगों को घर पर ही रहना पड़ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी घर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच कई सेलेब्स घर के काम काज करते नजर आ चुके हैं। अब एक्ट्रेस जरीन खान घर की सफाई करती दिखी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो को जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में जरीन बालकनी की साफ सफाई करती नजर आ रही हैं। वह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कहा सुबह सुबह उठकर ये सब। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, काम वाली बाई नहीं होगी तो ये सब तो करना पड़ेगा।
बता दें कि जरीन ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वह प्रिंसेस यशोधरा की भूमिका में नजर आई थीं। उनके काम को खूब सराहा गया और उन्हें जी सिने अवॉर्ड के बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। फिल्म में सलमान के भाई सोहेल खान ने भी काम किया था। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी और यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।