SHOCKING: घोड़े को चारा खिलाते-खिलाते खुद भी घास खाने लगे सलमान खान, वीडियो शेयर कर बोले- प्यार के साथ नास्ता
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया और देश में तहलका मचा रखा है। इससे बचने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान बॉलीवुड सितारे अपने- अपने तरीके से लोगों को जागरुक कर रहे है। लेकिन...
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया और देश में तहलका मचा रखा है। इससे बचने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान बॉलीवुड सितारे अपने- अपने तरीके से लोगों को जागरुक कर रहे है। लेकिन बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लॉकडाउन की वजह से इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में समय गुजार रहे हैं, वो लॉकडाउन के पहले ही यहां आए थे, इसके बाद से वो घर नहीं जा पाए हैं। वहीं उनके माता-पिता मुबंई में हैं। ऐसे में सलमान अपने माता-पिता को लेकर काफी परेशान और चिंचित है। ठीक उतनी चिंता उनके पिता सलीम खान को अपने बेटे की है। सलमान खान अपने फार्महाउस से अक्सर अपनी हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं, लेकिन उनकी उदासी और परेशानी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। इन्हीं सब के बीच सलमान खान ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
कोरोना के खिलाफ जंग में 25 करोड़ देने के बाद अक्षय कुमार ने BMC को दिये 3 करोड़ का डोनेशन
दरअसल, वीडियो में सलमान खान अपने घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं और उसे चारा खिलाते हुए दिख रही हैं। हालांकि मजेदार और हैरान करने वाली बात ये है कि सलमान खान घोड़े को चारा खिलाते-खिलाते खुद भी वहीं घास खाने लगते हैं। वीडियो में सलमान को इस तरह से घास खाते हुए देखकर ये बिल्कुल नहीं लग रहा है वह पहली बार किसी अनचाही चीज खा रहे हैं। वीडियो में सलमान खान ग्रे टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं और दाढ़ी और बाल बड़े हुए दिख रहे हैं।
प्रीति जिंटा का मोटिवेशनल वर्कआउट हुआ वायरल, देखिए
इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि अपने प्यार के साथ नास्ता। सलमान के इस वीडियो को देखकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सलमान खान अपने भतीजे निर्वान खान के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कबूल करते हैं कि वो बुरी तरह डर गए हैं। सलमान खान इस वीडियो में कहते हैं कि 'हम लोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब हम यहीं पर हैं, तो हम लोग तो भई डर गए हैं। निर्वान सोहेल के बेटे हैं, इन्होंने अपने पिता को 3 हफ्तों से नहीं देखा और मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा। हम लोग यहां पर हैं और मेरे पिता अकेले घर पर हैं'।