VIDEO: सलमान खान ने भांजी आयत के साथ काटा केक, पास में हंसती दिखीं यूलिया
सलमान खान आज (27 दिसंबर 2021) को 56 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे का जश्न देर रात उनके पनवेल फार्महाउस पर मनाया गया। सलमान का जन्मदिन मनाने उनके खास दोस्त वेन्यू पर इकट्ठे हुए थे। उन्होंने अपनी भांजी...

इस खबर को सुनें
सलमान खान आज (27 दिसंबर 2021) को 56 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे का जश्न देर रात उनके पनवेल फार्महाउस पर मनाया गया। सलमान का जन्मदिन मनाने उनके खास दोस्त वेन्यू पर इकट्ठे हुए थे। उन्होंने अपनी भांजी आयत के साथ केक काटा। सलमान आयत को गोद में लिए दिख रहे हैं। पास में आयुष शर्मा भी हैं। सेलिब्रेशन के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बता दें कि सलमान की बहन अर्पिता शर्मा की भांजी आयत का भी जन्मदिन 27 दिसंबर को होता है। सलमान ने देर रात मीडिया को भी पोज दिए और बातचीत की थी।
भीड़ में दिखीं वालुशा, यूलिया
सलमान खान के बर्थडे पर हर साल बड़ा जश्न होता है। इस साल भी पनवेल फार्महाउस पर सलमान ने अपने चाहने वाले और करीबियों के साथ केक काटा। खान फैमिली में आज का दिन डबल सेलिब्रेशन का है क्योंकि अर्पिता शर्मा की बेटी आयत का जन्मदिन भी अपने मामू के बर्थडे के साथ होता है। सलमान और आयत की बर्थडे पार्टी से कुछ वीडियो वायरल हैं। एक ऐसे ही वीडियो में सलमान आयत को गोद में लेकर केक काटते दिख रहे हैं। भीड़ में वालूशा डिसूजा और सलमान के पीछे यूलिया वंतूर भी हंसते दिख रही हैं।
VIDEO: सलमान खान को सांप ने काटा तो डैड सलीम ने पूछा- सांप जिंदा है? 'टाइगर' ने दिया ये जवाब
संगीता बिजलानी भी पार्टी में पहुंचीं
सलमान खान के बर्थडे से पहले उन्हें एक सांप ने काट लिया था। यह खबर बाहर आते ही उनके फैन्स में टेंशन बढ़ गई थी। इस घटना के बाद उन्हें 6 घंटे तक अस्पताल में रहना पड़ा था। सलमान ने मीडिया से बातचीत से इस बारे में भी बताया और कहा कि सांप काटने के बाद स्माइल देना जरा मुश्किल होता है। सलमान के बर्थडे पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंची थी। वहीं इंडस्ट्री के करीबी लोग भी जश्न में शामिल हुए।

