सलमान खान की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, जानिए IMDb रेटिंग और OTT पर कहां देखें
Salman Khan Birthday Top 10 Movies: सलमान खान के बर्थडे पर जानिए भाईजान की उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस किया और आप इन फिल्मों को OTT पर कहां देख सकते हैं।
Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कई दशकों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। टीवी हो या फिर बड़ा पर्दा, जहां सलमान खान खड़े हो जाएं वहां बाकी सब का औरा अपने आप कम हो जाता है। सलमान खान आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और दुनिया भर से उनके करोड़ों फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सलमान के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में देखने से अच्छा तरीका क्या हो सकता है। तो चलिए जानते हैं उनकी 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
बजरंगी भाईजान
लिस्ट में पहला नंबर है IMDb पर 8.1 स्टार की दमदार रेटिंग पाने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का। महज 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही 320 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था और वर्ल्डवाइड इसने 921 करोड़ रुपये कमाए थे। आप यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर देख सकेत हैं।
सुल्तान
लिस्ट में दूसरा नंबर है सलमान खान की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सुल्तान का। इस फिल्म को IMDb पर 7 स्टार की रेटिंग मिली थी और वर्ल्डवाइड 609 करोड़ कमा चुकी इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। फिल्म की लागत 110 करोड़ रुपये थी और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
टाइगर जिंदा है
सलमान खान की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में 'टाइगर' को जगह ना मिले, ऐसा कैसे हो सकता है। भाईजान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'टाइगर जिंदा है' तीसरे नंबर पर है। ₹150 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 562 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
टाइगर-3
इसी साल रिलीज हुई फिल्म टाइगर-3 ने इस लिस्ट में चौथी पोजिशन बनाई है। 250 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 284 करोड़ रुपये का और वर्ल्डवाइड इसने 466 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7 रेटिंग मिली हुई है। यह फिल्म अभी तक OTT पर रिलीज नहीं की गई है।
प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का बजट 170 करोड़ रुपये था और इसने वर्ल्डवाइड 402 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video, Disney+Hotstar और Zee5 पर देख सकते हैं। सलमान खान की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में यह 5वें नंबर पर है।
किक
सलमान खान की फिल्म 'किक' के डायलॉग्स पर बने मीम आज भी लोग खूब शेयर करते हैं। जबरदस्त एक्शन से लबरेज इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 6 रेटिंग मिली है और 115 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 384 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आप इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
एक था टाइगर और भारत
सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'भारत' लिस्ट में क्रमशः 7वें और 8वें नंबर पर हैं। 'एक था टाइगर' ने जहां वर्ल्डवाइड 382 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था वहीं 'भारत' ने 322 करोड़ रुपये कमाए थे। दोनों ही फिल्मों को आप OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर घर बैठे देख सकते हैं।
रेस-3 और दबंग-2
लिस्ट में 9वें और 10वें नंबर पर हैं सलमान खान की फिल्म रेस-2 और दबंग-2, इन दोनों ही फिल्मों को IMDb पर कुछ खास रेटिंग नहीं मिली है, लेकिन भाईजान के फैंस के प्यार का जादू ही है कि इन दोनों ही फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। रेस-3 को आप Amazon Prime Video पर और दबंग-2 को Disney+Hotstar पर घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।
