Birthday Special: सलमान खान के खाते में हैं इन बवाली फिल्मों का खजाना, देखें लिस्ट

Dec 27, 2023 11:51 am ISTKajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

Salman Khan Upcoming Movies: सलमान खान के फैन्स इस बार टाइगर 3 के कलेक्शंस से निराश रहे। आने वाले सालों में उनकी कुछ धांसू फिल्में लाइनअप हैं। भाईजान के बर्थडे पर देखें पूरी लिस्ट।

Birthday Special: सलमान खान के खाते में हैं इन बवाली फिल्मों का खजाना, देखें लिस्ट

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 इस साल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसका दोष वर्ल्ड कप क्रिकेट को भी दिया गया। अब आने वाले साल यानी 2024 में उनके फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज है। सलमान धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्म करने वाले हैं। इसके अलावा सलमान के हाथ में ऐसे कई प्रोजेक्ट्स हैं जो दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा सकते हैं। बॉलीवुड के भाईजान के बर्थडे पर यहां देखें उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट।

सलमान के खाते में कई फिल्में
सलमान खान ने साल 2024, 25 और 26 तक कई फिल्में साइन कर रखी हैं। कुछ फिल्मों के टाइटल और रिलीज डेट भी फाइनल नहीं हैं लेकिन कई के प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर्स पता चल चुके हैं। 

द बुल
साल 2024 में सलमान खान धर्मा प्रोडक्शन यानी करण जौहर के साथ काम करेंगे। मूवी के डायरेक्टर विष्णुवर्धन है जिन्होंने शेरशाह को डायरेक्शन दिया था। मूवी का टाइटल है 'द बुल'। 

टाइगर वर्सस पठान
सलमान खान की टाइगर और शाहरुख खान की पठान के बाद अब दर्शकों को टाइगर वर्सस पठान का इंतजार है। यह फिल्म 2025 में रिलीज होने की खबरें थीं। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी और रिलीज 2026 में। इस फिल्म को लेकर मेकर्स की तरप से कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है।

दबंग 4
सलमान खान के फैन्स उनकी दबंग फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अरबाज खान ने मीडिया इंटरैक्शन में बताया था कि कुछ कमिटमेंट्स के चलते सलमान खान इस बारे में नहीं सोच पाए। अरबाज भी बिजी थे। अरबाज ने बताया था कि फिल्म आएगी लेकिन अभी इस पर कुछ भी कॉन्क्रीट नहीं है, न ही स्क्रिप्ट फाइनल हुई है। 

किक 2
सलमान खान की फिल्म किक के सीक्वल का भी भाईजान के फैन्स को इंतजार है। साजिद नाडियाडवाला बता चुके हैं कि फिल्म पूरी लिखी जा चुकी है। इसे बड़े स्केल पर बनाया जाएगा और सही वक्त पर रिलीज होगी। साजिद ने कहा था कि थिएटर्स जब पहले की तरह गुलजार होंगे तब फिल्म लाएंगे। साल 2023 के कलेक्शंस को देखते हुए माना जा सकता है कि साजिद जल्द सलमान के फैन्स को गुड न्यूज देंगे। 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।