Salman Khan Birthday: सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, मामा-भांजी ने साथ में काटा केक

Dec 27, 2023 05:56 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Salman Khan Birthday Celebration: सुपरस्टार सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन को उनके परिवार ने और भी खास बना दिया। इत्तेफाकन इसी दिन सलमान की भांजी आयत का भी बर्थडे था तो मामा-भांजी ने साथ में केक काटा।

Salman Khan Birthday: सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, मामा-भांजी ने साथ में काटा केक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह दिन और भी खास हो गया क्योंकि इत्तेफाकन इसी दिन सलमान खान की भांजी आयत का भी जन्मदिन होता है। मामा-भांजी ने साथ में केक कटिंग की और इस खास मौके पर उनके परिवार के कई लोग मौजूद रहे। अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी के चेहरे पर बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशी साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल है।

फैमिली ने यूं खास बनाया सेलिब्रेशन
वीडियो में सलमान खान के इर्द-गिर्द आयुष शर्मा को देखा जा सकता है जिन्होंने आयत को अपनी गोद में लिया हुआ है। अरबाज खान और उनके बेटे अरहान खान भी केक कटिंग सेरेमनी में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा सलमान खान के लिए इस मौके को और खास बनाते हुए यहां पर यूलिया वंतूर, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री और बॉबी देओल समेत कई सेलेब्रिटीज मौजूद थे।

बॉबी देओल ने किया भाई को किस
एक अन्य वीडियो में सलमान खान और उनके साथ बाकी सभी लोगों को आयत के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते देखा जा सकता है। नन्हीं आयत बड़े से केक को देखकर एक्साइटेड होती दिख रही है। इंडस्ट्री में बॉबी देओल को अपनी फिल्म 'रेस-3' के जरिए वापसी दिलाने वाले सलमान खान के बर्थडे की तस्वीरें 'एनिमल' फेम एक्टर ने भी शेयर की हैं। फोटो में बॉबी सलमान को किस करते नजर आ रहे हैं। बॉबी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- मामू आई लव यू।

फैंस को नए अनाउंसमेंट का इंतजार
बॉबी देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके करोड़ों फैंस के लिए बहुत खास होता है। सोशल मीडिया पर रात से ही हैश टैग सलमान खान ट्रेंड करने लगा है और फैन पेजों पर इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि शायद दबंग खान आज अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान भी कर दें।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।