Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Salman Khan: and Shah Rukh Khan: would tease Amrish Puri: for THIS reason:

सलमान खान और शाहरुख खान लिया करते थे अमरीश पुरी की ‘फिरकी’, ये थी इसके पीछे की वजह

बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी की आज जयंती है। इस मौके पर आज हम आपको अमरीश पुरी से जेड़ा एक सीक्रेट बताने जा रहे हैं। अमरीश पुरी बॉलीवुड में सबके चहेते स्टार थे। देश में करोड़ों लोग इनके फैन थे। इनकी...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 22 June 2020 03:46 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी की आज जयंती है। इस मौके पर आज हम आपको अमरीश पुरी से जेड़ा एक सीक्रेट बताने जा रहे हैं। अमरीश पुरी बॉलीवुड में सबके चहेते स्टार थे। देश में करोड़ों लोग इनके फैन थे। इनकी पर्सनैलिटी के साथ लोग इनकी दमदार आवाज को भी काफी पसंद करते थे। अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे हैं। हाल ही में वर्धन ने एक इंटरव्यू के दौरान दादा से जुड़ी कई कहानियां बताई। वर्धन ने बताया कि अमरीश पुरी को बाहर का खाना बिलकुल पसंद नहीं था। फिर चाहे वह सुबह 6 बजे ही शूट के लिए क्यों न जा रहे हों, अपना खाने का डिब्बा साथ लेकर जाते थे। उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद था और दाल, रोटी, सूप और सलाद उनका फेवरेट हुआ करता था। इसी तरह वर्धन ने बताया कि कैसे सलमान खान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान इस बात का उनका मजाक उड़ाया करते थे और उनकी फिरकी लिया करते थे। 

सलमान खान के घर से बड़े-बड़े बिरयानी, गोश्त और कबाब के डिब्बे आया करते थे। ये सभी लोग मिलकर दादा को कहते थे कि अरे, अमरीश जी आप ये क्या घास-फूस खा रहे हैं। ये खाइए। ऐसे में अमरीश पुरी एक बाइट ले लिया करते थे जिससे किसी को बुरा न लगे। फिर कहते थे कि मुझे अपना सादा खाना ही पसंद है। 

वर्धन बताते हैं कि अमरीश पुरी को बाहर का खाना पसंद नहीं था। उनका मानना था कि उनकी आवाज बहुत मायने रखती है और वह इसे खराब करने का सोच भी नहीं सकते हैं। खाने की हर चीज उनकी नपी-तुली होती थी। यहां तक कि खाना बनाते हुए ध्यान रखा जाता था कि उसमें डलने वाले मसाले एकदम कम रहे जिससे उनकी आवाज खराब न हो जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें